फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Changed debit card by becoming an ATM guard withdraw Rs 1.10 lakh in agra

Agra Crime: एटीएम का गार्ड बनकर बदला डेबिट कार्ड, निकाले 1.10 लाख रुपये

Sat, 05 Nov 2022 09:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 05 Nov 2022 09:47 PM IST
सार

पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने 15 दिन बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसने पुलिस के बताया कि मदद का झांसा देकर आरोपी ने कार्ड बदला और उसके खाते से 1.10 लाख रुपये निकाल लिए। 
 

विज्ञापन
Changed debit card by becoming an ATM guard withdraw Rs 1.10 lakh in agra
bank, atm, atm machine, बैंक, एटीएम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के रामबाग स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में ठग ने गार्ड बनकर एक खाता धारक को मदद का झांसा दिया। इस दौरान डेबिट कार्ड बदलकर दूसरा दे दिया। कुछ ही देर में खाते से 1.10 लाख रुपये निकाल लिए। उसने होटल और जनरल स्टोर पर भुगतान किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 15 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

 

ये है मामला  

मोती महल निवासी ओमप्रकाश ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका पंजाब नेशनल बैंक की रामबाग शाखा में खाता है। 22 अक्तूबर को वह बैंक के बाहर लगे एटीएम से रुपये निकालने गए थे। उन्होंने मशीन में डेबिट कार्ड लगाया, लेकिन रुपये नहीं निकले। तभी एक युवक आया। वह खुद को एटीएम का गार्ड बताने लगा। उसने बताया कि कार्ड में खराबी है। इस कारण रुपये नहीं निकले हैं। इसी बीच उसने चुपके से डेबिट कार्ड बदल दिया। वो वापस घर आ गए। तब पता चला कि कार्ड बदला हुआ है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Mathura Accident: कार का पहिया बन गया 'काल', दूल्हे के पिता समेत चार की मौत, मातम में बदलीं खुशियां

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्ज हुआ मुकदमा 

उन्होंने बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से पता किया तो खाते से 1.10 लाख रुपये निकाल लिए गए थे। आरोपी जनरल स्टोर से 60 हजार, जबकि बाईपास स्थित चार होटल से 50 हजार रुपये कैश लिए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed