फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Champion Patiali team after defeating Sahawar

Agra News: सहावर को हराकर चैंपियन पटियाली की टीम

Sun, 19 May 2024 09:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 19 May 2024 09:22 PM IST
विज्ञापन
Champion Patiali team after defeating Sahawar
गंजडुंडवारा। बेसिक टीचर्स क्रिकेट एसोसिएशन गंजडुंडवारा के तत्वावधान में होने वाले टीचर्स क्रिकेट लीग टूर्नामेंट-1 का रविवार को समापन हुआ। फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स सहावर और राइजिंग स्टार पटियाली के बीच खेला गया। पटियाली की टीम ने सहावर को 8 विकेट से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा काॅलेज मैदान में आयोजित फाइनल मैच में राइज़िंग स्टार पटियाली ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। राइज़िंग स्टार के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी से रॉयल चैलेंजर्स सहावर की टीम निर्धारित ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 129 रन बना सकी। राइज़िंग स्टार पटियाली की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। इसमें ऑलराउंडर अंकित ने 56 रन और शिवम ने 41 रन का योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच ऑल राउंडर प्रदर्शन के लिए अंकित को चुना गया। संदीप शाक्य सहावर को मैन ऑफ द सीरीज़ एवं बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट शिव सागर सक्सेना, बैट्समैन ऑफ द टूर्नामेंट शनि कुमार को चुना गया। विजेता टीम एवं खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। टूर्नामेंट आयोजक गौरव देव, व्यवस्थापक मुकेश कुमार, बसंत सिसोदिया, सह आयोजक सोनू निगम, अमर वार्ष्णेय व सिद्धार्थ रहे। हेड कोच हरिओम परमार रहे। अलीम रज़ा, रामचंद्र चौहान, वीर विक्रमादित्य, सरदार वीरेंद्र सिंह, भरत चौहान, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed