फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   champion in badminton double

बैडमिंटन डबल में सुमित और शशांक की जोड़ी बनी चैंपियन

Fri, 18 Feb 2022 12:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
champion in badminton double
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला पुलिस लाइन में संत गाडगे जन कल्याण समिति के तत्वावधान में चल रही डे- नाइट बैडमिंटन चैंपियनशिप का बुधवार की रात समापन हो गया। डबल मुकाबले में बेवर के सुमित और शशांक की जोड़ी ने जीत हासिल कर चैंपियनशिप हासिल की। एकल मुकाबले में भी बेवर के राहुल दीक्षित चैंपियन बने।
विज्ञापन

बुधवार की रात डबल मुकाबले का फाइनल बेवर के सुमित-शशांक और देव सिंह-राहुल की जोड़ी के बीच हुआ। इसमें सुमित और शशांक की जोड़ी ने 21-17, 21-12 के अंतर से जीत हासिल की। वहीं एकल मुकाबला बेवर के राहुल दीक्षित और आर्यन के बीच खेला गया। इसमें राहुल दीक्षित ने आर्यन को 7-0 और 21-14 के अंतर से पराजित कर चैंपियनशिप हासिल की। समापन पर मुख्य अतिथि कालेश्वर दयाल दिवाकर ने डबल के चैंपियन सुमित और शशांक की जोड़ी को 2500 रुपये की नकदी और ट्रॉफी तथा एकल मुकाबले के विजेता राहुल दीक्षित को 1100 रुपये की नकदी और ट्रॉफी प्रदान की। प्रतियोगिता में 60 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में सृष्टि चौहान ने गार्गी यादव को 21-15 के अंतर से पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर ओमप्रकाश दिवाकर, राम कुमार दिवाकर, रवीश दिवाकर, उदय प्रताप सिंह, संदीप कुमार, शिवम कुमार और गौरव दिवाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed