{"_id":"5fedeb7c8ebc3e3c8e59f634","slug":"cbse-board-exam-2021-dates-announced-examination-at-may-update-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CBSE Board Exam 2021: मई में परीक्षा से मिलेगा छात्रों को पढ़ाई का मौका, स्कूल प्रशासन व प्रबंधन की आईं प्रतिक्रियाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE Board Exam 2021: मई में परीक्षा से मिलेगा छात्रों को पढ़ाई का मौका, स्कूल प्रशासन व प्रबंधन की आईं प्रतिक्रियाएं
Fri, 01 Jan 2021 12:16 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
CBSE
- फोटो : social media
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं चार मई से कराए जाने के निर्णय को स्कूल प्रशासन और प्रबंधन ने सही बताया है। प्रधानाचार्यों व प्रबंधकों का कहना है कि छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम को अच्छे से तैयार करने का भरपूर मौका मिलेगा। स्कूल भी पाठ्यक्रम को पूरा कराने के साथ उसका रिवीजन करा सकेंगे।
सीबीएसई के शहर समन्वयक व सुमीत राहुल गोयल सीनियर सेकेंडरी मेमोरियल स्कूल के प्रधानाचार्य रामानंद चौहान का कहना है कि स्कूलों में फरवरी अंत या मार्च के पहले सप्ताह में बोर्ड परीक्षा कराए जाने की उम्मीद से तैयारी कराई जा रही थी। कुछ स्कूलों में एक, कुछ में दो प्री-बोर्ड परीक्षाएं हो चुकी हैं। छात्र-छात्राओं को ध्यान देना होगा कि समय अधिक मिलने से वह अपनी पढ़ाई का प्रवाह टूटने न दें। निरंतर तैयारी में लगे रहें।
ये भी पढ़ें- CBSE Board Exam 2021: 4 मई से शुरू होंगी सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं, यहां जानें पूरी डिटेल्स
विज्ञापन
जीडी गोयंका स्कूल के प्रधानाचार्य पुनीत वशिष्ठ का कहना है कि सीबीएसई का निर्णय सराहनीय है। जो स्कूल पाठ्यक्रम पूरा नहीं करा पाए या जिन विद्यार्थियों की तैयारी नहीं हो पाई, उन्हें पर्याप्त समय मिल गया है। जो पाठ्यक्रम को पूरा करा चुके हैं, वे रिवीजन करा सकेंगे। कोई यह नहीं कह सकेगा कि परीक्षा की तैयारी के लिए समय कम मिला। प्रायोगिक परीक्षाएं एक मार्च से कराई जानी हैं। इसके लिए भी पर्याप्त समय मिल गया है।

Trending Videos
परिस्थिति के अनुकूल निर्णय
मई में परीक्षा कराए जाने का निर्णय बोर्ड ने परिस्थिति के अनुकूल लिया है। विद्यार्थी हित में यह सही फैसला है। पाठ्यक्रम को अच्छे से तैयार करने के लिए पर्याप्त समय मिल गया है। -संजय तोमर, अध्यक्ष, नप्सा
मई में अच्छे से परीक्षाएं कराई जा सकेंगी
मई में ग्रीष्मकालीन अवकाश होता है। इस समय कोरोना संक्रमण के बचाव के उपायों को अपनाते हुए बोर्ड परीक्षाएं अच्छे से कराई जा सकती हैं। अच्छा निर्णय है। -डॉ. सुशील गुप्ता, अध्यक्ष, अप्सा