फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cbi notice

सीबीआई के फर्जी नोटिस के मामले में तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Wed, 18 Nov 2020 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
cbi notice
कासगंज। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) का फर्जी नोटिस देने भेजने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

21 अक्तूबर को सीबीआई मुख्यालय नई दिल्ली के नाम से एक नोटिस नगर पालिका परिषद के डाक काउंटर पर प्राप्त हुआ। यह नोटिस सीबीआई इंस्पेक्टर संदीप आहूजा के नाम से था। इसमें पालिका के ईओ लवकुश गुप्ता को 10 नवंबर को सीबीआई मुख्यालय में उपस्थित होने की बात लिखी थी। ईओ लवकुश गुप्ता कोरोना संक्रमित थे, इसलिए उन्होंने नगरपालिका के प्रतिनिधि को सीबीआई मुख्यालय भेजा तो फर्जीवाड़ा सामने आया।
विज्ञापन

सीबीआई मुख्यालय से उन्हें बताया गया कि संदीप आहूजा नाम का कोई व्यक्ति इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत नहीं है। यह नोटिस फर्जी है। ईओ लवकुश गुप्ता ने मामले में अव्वल सिंह यादव, प्रदीप शर्मा व एक अन्य अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। ईओ ने बताया कि अव्वल सिंह नगर पालिका का सेवानिवृत्त कर्मचारी है, जो लगातार पालिका पर दबाव बनाता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने ही फर्जी नोटिस भेजकर भयभीत करने और ठगी करने का षड़यंत्र रचा है। उन्होंने बताया कि उनका एक ऑडियो भी मिला है, जिसमें उन्होंने नगर पालिका के चेयरमैन को तिहाड़ जेल भिजवाने की धमकी दी है। ईओ ने कहा कि कोविड फंड के दुरुपयोग के संबंध में फर्जी शिकायत बनाकर ब्लैकमेल करने की साजिश की गई। पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
- नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
- राजीव सिरोही, इंस्पेक्टर, कोतवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed