{"_id":"6a0feb39710fc0684c0c242d","slug":"catering-businessman-killed-in-dumper-collision-in-agra-two-families-devastated-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Crime: डंपर की टक्कर से कैटरिंग कारोबारी की मौत, उजड़ गई दो परिवारों की जिंदगी; घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Crime: डंपर की टक्कर से कैटरिंग कारोबारी की मौत, उजड़ गई दो परिवारों की जिंदगी; घर में मचा कोहराम
Fri, 22 May 2026 11:05 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 22 May 2026 11:05 AM IST
सार
आगरा के बोदला-सिकंदरा मार्ग पर डंपर की टक्कर से कैटरिंग कारोबारी सुरमीत सिंह बेदी की मौत हो गई, जिससे उनके परिवार में गहरा शोक फैल गया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
आगरा सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के बोदला-सिकंदरा मार्ग पर बुधवार रात डंपर की टक्कर से सुरमीत सिंह बेदी (40) की हुई मौत से दो परिवारों की जिंदगी उजड़ गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वह कैटरिंग कारोबारी थे।
सुरमीत सिंह बेदी मंगलम निकेतन, शास्त्रीपुरम के रहने वाले थे। उनके कोई संतान नहीं है। पत्नी रेखा हैं। इससे पहले वह आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर-4 में रहते थे। उनकी ससुराल जगदीशपुरा में है। सास-ससुर के कोई बेटा नहीं है। इससे वह वृद्ध सास-ससुर का ख्याल रखते थे। रोजाना रात खाना लेकर जाते थे। बुधवार रात को खाना देकर बाइक से लौटते समय हादसा हुआ था।
रिश्तेदारों ने बताया कि सुरमीत छह भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनके पांचवें नंबर के भाई अंकुर की प्रयागराज में बैंक में नाैकरी लगी थी। वह डयूटी जॉइन करने गए थे। तभी पुलिस ने उन्हें हादसे की जानकारी दी। उधर, पति की माैत से पत्नी रेखा के आंसू नहीं रुक रहे हैं। मां मंजीत काैर का भी हाल बेहाल है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। एसीपी लोहामंडी गाैरव सिंह ने बताया कि मृतक के भाई ने तहरीर दी है। आरोपी चालक नगला हंसराज, थाना जगनेर निवासी निरंजन को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।