फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cases of viral fever and itching rise with the change in weather.

Agra News: मौसम बदलते ही बढ़े वायरल फीवर, खुजली के मरीज

Tue, 08 Sep 2026 01:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Cases of viral fever and itching rise with the change in weather.
फतेहाबादफ़ोटो।सीएचसी फतेहाबाद में ओपीडी के बाहर पर्चा बनवाने के लिए लगी भीड़
फतेहाबाद। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव और बारिश के बाद वायरल फीवर समेत सर्दी, जुकाम, खांसी और खुजली के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद की ओपीडी में करीब 290 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें सबसे अधिक मरीज वायरल फीवर से पीड़ित रहे।
विज्ञापन

वहीं, सर्दी-जुकाम, खांसी और खुजली मरीज बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे। मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण सीएचसी की ओपीडी में पर्चा बनवाने के लिए मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। पर्चा बनवाने और चिकित्सक को दिखाने के बाद दवा लेने के लिए भी मरीजों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इससे मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ नजर आई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद के अधीक्षक डॉ. अभिषेक चौहान ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ी है। बारिश के कारण खुजली और त्वचा संबंधी रोगों के मरीज भी बढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगों से बाजार के खुले खाद्य पदार्थों का सेवन न करने और ठंडा पानी पीने से बचने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed