फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case registered for attack on DGM of Nova Factory

Agra News: नोवा फैक्टरी के डीजीएम पर हमले केस दर्ज

Wed, 15 May 2024 03:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 15 May 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Case registered for attack on DGM of Nova Factory
कासगंज। शहर की स्टर्लिंग एग्रो नोवा फैक्टरी के डीजीएम पर वहीं के कर्मी ने सोमवार की सुबह उनके कमरे पर जानलेवा हमला कर दिया। इस मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।वारदात में नोवा फैक्टरी के डीजीएम नर सिंह निवासी खतौली मुजफ्फरनगर हुए। सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे वह फैक्टरी स्थित अपने कक्ष में सो रहे थे। इसी बीच फैक्टरी में काम करने वाले शिफ्ट इंचार्ज राहुल यादव निवासी एटा आ गया। कमरे में कुंडी बंद करके डीजीएम की पिटाई की। तमंचे की बट से सिर पर प्रहार किया। जिससे सिर में गंभीर चोटें आ गईं। शरीर में सिर के अलावा अन्य हिस्सों में चोटें आईं। इसी बीच आरोपी अलमारी में रखी 21570 रुपये की नकदी ले गया। बताया गया कि डीजीएम ने शिफ्ट इंचार्ज कर्मी को नौकरी से निकालने की चेतावनी दी थी। इस बात से शिफ्ट इंचार्ज कर्मी खफा था। जिसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed