फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case filed against station superintendent for assaulting RPF personnel weather changes due to rain in agra

बड़ी खबरें: आरपीएफ जवान से मारपीट में स्टेशन अधीक्षक पर केस, कपड़ा शोरूम में लगी भीषण आग; बारिश से बदला माैसम

Thu, 15 Oct 2026 04:17 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 15 Oct 2026 04:17 PM IST
सार

ब्रज क्षेत्र में गुरुवार को कई महत्वपूर्ण घटनाएं सामने आईं। माैसम ने एकबार फिर करवट ली। आगरा में दोपहर बाद झमामझ बारिश हुई। आरपीएफ जवान से मारपीट के मामले में स्टेशन अधीक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, मैनपुरी में कपड़ा शोरूम में भीषण आग लग गई।

विज्ञापन
Case filed against station superintendent for assaulting RPF personnel weather changes due to rain in agra
ब्रज की बड़ी खबरें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में माैसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला। दोपहर में घने बादल छाने के साथ आंधी आई। इसके बाद हुई झमामझ ने लोगों का ठंडक का अहसास करा दिया। वहीं, मैनपुरी में कपड़ा शोरूम में भीषण आग लग गई। इसमें जलकर लाखों रुपये का माल स्वाहा हो गया। स्टेशन अधीक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने आरपीएफ जवान से मारपीट की है। एटा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में माैत हो गई। युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मथुरा में पुलिस व्यापारी के बेटे का अपहरण करने के मामले में दो बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


आगरा में माैसम ने ली करवट: बादल छाने से दिन में हुआ अंधेरा, आंधी के बाद झमाझम बारिश; तापमान में गिरावट
आगरा में गुरुवार को माैसम ने एक बार फिर करवट ली। दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए। साथ ही आंधी के बाद ठंडी हवाएं चलने लगीं। इसके बाद झमाझम बारिश हुई...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


मैनपुरी: कपड़ों के शोरूम में लगी भीषण आग, गोदाम भी चपेट में; लपटों में लाखों का सामान स्वाहा
मैनपुरी के क्रिश्चियन तिराहे पर मौजूद लहंगा चुन्नी के दो शोरूम में शॉर्ट सर्किट के बाद भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी की भूतल से लेकर प्रथम और द्वितीय तल पर बने गोदाम को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा: आरपीएफ जवान से मारपीट, जातिसूचक शब्द बोलने का आरोप, स्टेशन अधीक्षक पर दर्ज हुई एफआईआर
आगरा में डीआरएम कार्यालय परिसर में आरपीएफ जवान से मारपीट, जातिसूचक शब्द कहने और मोबाइल-चेन छीनने के आरोप में स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र सिंह चाहर समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का मामला सामने आया है। जवान के मुताबिक, पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज नहीं किया था, जिसके बाद उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया...पढ़ें पूरी खबर 

आधी रात को क्या हुआ: पिता के साथ सोया था जवान बेटा, सुबह पेड़ पर लटकी मिली लाश; परिजनों में कोहराम
एटा के सकीट थाना क्षेत्र के ग्राम नगलां काजी में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। 16 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ पर लटका मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया...पढ़ें पूरी खबर


मथुरा: व्यापारी के बेटे का अपहरण, 50 हजार की फिरौती मांगी; थार सवार दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
मथुरा के राया में हार्डवेयर व्यापारी के बेटे का थार सवार दो आरोपियों ने अपहरण कर लिया और उसके फोन से व्हाट्सएप कॉल करके पिता से 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मगोर्रा क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया...पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed