फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   16-Year-Old Boy Found Hanging From Tree in Etah Village, Police Probe Underway

आधी रात को क्या हुआ: पिता के साथ सोया था जवान बेटा, सुबह पेड़ पर लटकी मिली लाश; परिजनों में कोहराम

Thu, 15 Oct 2026 12:58 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 15 Oct 2026 12:58 PM IST
सार

एटा के सकीट थाना क्षेत्र के नगला काजी गांव में 16 वर्षीय सोहित का शव खेत में पेड़ पर लटका मिला। किशोर के पिता के अनुसार, वह बुधवार रात उनके पास ही सोया था और सुबह उसका शव मिलने की सूचना मिली।
 

विज्ञापन
16-Year-Old Boy Found Hanging From Tree in Etah Village, Police Probe Underway
मृतक का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के सकीट थाना क्षेत्र के ग्राम नगलां काजी में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। 16 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ पर लटका मिला। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शव की पहचान ग्राम नगला काजी निवासी सोहित पुत्र जसवंत के रूप में हुई है। इस खबर से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन




सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, सोहित, जिसकी उम्र लगभग 16 वर्ष थी, गांव के बाहर खेतों में एक पेड़ पर लटका हुआ पाया गया।
विज्ञापन


युवक की मौत की खबर सुनकर जनप्रतिनिधि विनोद यादव भी मौके पर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया। मृतक के पिता जसवंत ने बताया कि सोहित उनका बीच का बेटा था और उसकी उम्र करीब 16 वर्ष थी। उन्होंने बताया कि घर में कोई कलह नहीं थी और पूरा परिवार सकुशल रहता था। पिता ने यह भी बताया कि सोहित दिमागी रूप से थोड़ा मंदबुद्धि सा लगता था, लेकिन घर के सभी काम अच्छे से करता था। बुधवार की रात वह उनके पास ही सोया था। सुबह उसका शव पेड़ पर लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों के बीच मौत के कारणों को लेकर कई तरह की चर्चाएं सुनने को मिल रही हैं, लेकिन मौत का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

थाना प्रभारी मधु दुबे ने बताया कि ग्राम नगलां काजी में करीब 16 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर खेतों में पेड़ पर लटका मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed