फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cartridge Missing From Etah Kotwali Malkhana Report Lodge Against Head Muhrarrir

एटा: कोतवाली से 1361 कारतूस 'गायब', एसएसपी ने हेड मोहर्रिर के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Fri, 18 Jun 2021 09:44 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 18 Jun 2021 09:44 AM IST
सार

वर्तमान हैड मुहर्रिर विजय सिंह ने तत्कालीन हैड मुहर्रिर के पदनाम पर दर्ज कराया है। विजय सिंह के अनुसार जब उन्होंने मालखाने का चार्ज लिया तो कारतूस कम पाए गए।

विज्ञापन
Cartridge Missing From Etah Kotwali Malkhana Report Lodge Against  Head Muhrarrir
थाना कोतवाली देहात, एटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा कोतवाली नगर के मालखाने से 1361 कारतूस गुम हो गए। एसएसपी के आदेश पर हेड मोहर्रिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि कारतूसों को खपाने वाले की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


मालखाने के रखरखाव की जिम्मेदारी निभाने वाले हेड मोहर्रिर ने 303 बोर के 853, इंसास राइफल के 420 और 38 बोर के 88 कारतूस गुम कर दिए। इसका मुकदमा वर्तमान हेड मोहर्रिर विजय सिंह ने तत्कालीन हेड मोहर्रिर के पदनाम पर दर्ज कराया है। विजय सिंह के अनुसार जब उन्होंने मालखाने का चार्ज लिया तो कारतूस कम पाए गए।
विज्ञापन


इसकी शिकायत करने पर 17 जुलाई 2017 को मामले की जांच शुरू की गई। तत्कालीन सीओ सिटी देवआनंद की जांच में सामने आया कि वर्ष 2011 से कारतूस गुम हैं। सीओ की जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी गई, लेकिन उस समय मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी उदय शंकर सिंह ने पिछले दिनों सभी थानों का रिकॉर्ड तलब किया। लंबित विवेचनाओं व अन्य मामलों का संज्ञान लिया तो कारतूस गुम होने का प्रकरण भी सामने आया। इस पर एसएसपी ने 24 मई को मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए। बुधवार की देर शाम मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। जिसकी जांच इंस्पेक्टर क्राइम रामअवतार सिंह को सौंपी गई है। 

पुलिस ने ही विभाग को कर दिया कमजोर
कारतूस प्रकरण काफी गंभीर है और हेड मोहर्रिर ने कारतूस गुम करके विभाग को ही कमजोर करने का प्रयास किया है। इतनी बड़ी संख्या में कारतूस कम होने से पुलिस कमजोर हुई है। 

विभाग पर उठ रहे हैं सवाल
कारतूस गुम होने की जानकारी वर्ष 2017 में हुई तो तत्काल कार्रवाई क्यों नहीं की गई। यह सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है। इससे पहले कई एसएसपी एटा में रहे, लेकिन मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया या फिर तत्कालीन हेड मोहर्रिर को बचाने का प्रयास किया गया। ऐसे तमाम सवाल भी खड़े हुए हैं। 

मामला संज्ञान में आने के बाद मुकदमा दर्ज कराया गया है। कारतूस गुम होने का प्रकरण वर्ष 2011 का है। इसको गंभीरता से लेकर जांच कराई जा रही है, जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - उदय शंकर सिंह, एसएसपी

दूसरी लहर: एक सदस्य से पूरा परिवार हुआ संक्रमित, आंतरिक बदलाव कर वायरस हुआ घातक, पढ़िए पूरी खबर
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: प्रवेश प्रक्रिया की तारीख घोषित, वेब रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed