{"_id":"641498154d00a6b2100c0de6","slug":"car-was-run-on-the-platform-to-make-a-reel-arrested-as-soon-as-the-video-went-viral-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Cantt: रील बनाने के लिए प्लेटफॉर्म पर दौड़ाई थी कार, वीडियो वायरल होते ही गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Cantt: रील बनाने के लिए प्लेटफॉर्म पर दौड़ाई थी कार, वीडियो वायरल होते ही गिरफ्तार
Fri, 17 Mar 2023 10:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 17 Mar 2023 10:10 PM IST
सार
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर एक युवक यात्रियों की जान जोखिम में डालकर प्लेटफॉर्म पर कार दौड़ाता रहा। उसके साथी ने वीडियो बनाया। ये वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
प्लेटफॉर्म पर कार दौड़ाता युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर कार चलाकर रील बनाने वाले चालक को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया। आरोपी चालक को रेलवे कोर्ट में पेश किया, जहां उस पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वीडियो वायरल होने के बाद कार चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था।
वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी अनुभव जैन ने बताया कि बुधवार को प्लेटफाॅर्म पर कार चलाने का वीडियो वायरल होने का मामला संज्ञान में आया था। वाहन स्वामी सुनील कुमार की कार के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई। शुक्रवार को वाहन स्वामी सुनील कुमार और कार चालक अजय कुमार आरपीएफ के पास पहुंचे। वाहन स्वामी ने अपने बयान में बताया कि संबंधित घटना के वक्त मेरी कार को अजय कुमार चला रहा था। इस पर चालक को गिरफ्तार करते हुए रेलवे कोर्ट में पेश किया गया था।
ये भी पढ़ें - हेलमेट भी नहीं बचा सका जान: सड़क हादसे में जीजी नर्सिंग होम के डॉक्टर की मौत, बाइक फिसलने से हुआ हादसा