आगरा में हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर आग का गोला बनी कार, कूदकर बचाई युवकों ने जान
कार में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। हालांकि गनीमत रही कि कार सवार युवक आग लगते ही कूद कर गाड़ी से निकल गए। फायर ब्रिगेड की गाड़ी जब पहुंची तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
विस्तार
धुआं उठने पर साइड में खड़ी की कार
पुलिस के मुताबिक कार में सीएनजी किट लगी थी। कार के 159वें किलोमीटर पर पहुंचते ही धुआं उठने लगा। यह देख चालक ने कार साइड में लगाकर खड़ी कर दी। इस बीच कार में आग लग गई। इस पर कार सवार तीन लोगों ने कूदकर अपने को बचाया।
तीनों लोग सुरक्षित बचे
सूचना पर जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचती, आग जल चुकी थी। खंदौली थानाध्यक्ष अवधेश कुमार गौतम ने बताया है कि कार में भुवनेश और आशीष निवासी बोदला व मुकेश कुमार निवासी बांदा बैठे हुए थे, तीनों को सुरक्षित बच गए। कार में आग कैसे लगी? इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।
ये भी पढ़ें...
शरद पूर्णिमा: ताजमहल की 'चमकी' जिसे देखने को बेताब रहते हैं सैलानी, जानिए क्या है खासियत
हादसा: यातायात परिवर्तन के बावजूद सड़क पर आया भारी वाहन, गिट्टी से भरे डंपर की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।