{"_id":"5c3a7f5cbdec22731c0a6ee9","slug":"car-colliding-with-bus-at-yamuna-expressway-three-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर पलटी बस में घुसी कार, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर पलटी बस में घुसी कार, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत
Sun, 13 Jan 2019 05:29 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 13 Jan 2019 05:29 AM IST
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर बस से टकराई कार
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की रात करीब दो बजे यमुना एक्सप्रेस पर नोएडा जा रही एक बस पलट गई। इसी दौरान पीछे से आ रही एक वैगनआर कार भी बस में भिड़ गई। इस हादसे में कार सवार कारोबारी और उनके बेटे की मौत हो गई जबकि पत्नी और छोटा बेटा घायल हो गए हैं। वहीं, बस सवार एक युवक की भी मौत हुई है जबकि बारह लोग घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
यह भीषण हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर मांट थाना क्षेत्र में बिलंदपुर गांव के पास (माइल स्टोन 92500) हुआ। हादसे में दिल्ली जा रही एक वैगनआर कार एक्सप्रेसवे पर पलटी बस में पीछे से इस तरह टकराई कि आगे का हिस्सा पूरी तरह से खत्म हो गया। वैगनआर कार में बैठे बदरपुर दिल्ली निवासी राजकिशोर (42) और उनके बेटे प्रियांशु (14) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी रीना और छोटा बेटा गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक जीशान निवासी मैनपुरी को भी काफी चोट आई है।
विज्ञापन
मांट पुलिस का कहना है कि राजकिशोर अपनी ससुराल सैफई के पास गांव नगला अजाब से लौट रहे थे। जब कार सवार यह परिवार एक्सप्रेसवे पर बिलंदपुर गांव के पास आया तो वहां आगरा की तरफ से नोएडा जा रही बस अचानक पलट गई। इससे पहले कि वैगनआर कार का ड्राइवर कार को नियंत्रित करता कार पीछे से बस में घुस गई। उधर, बस सवार जगतराम निवासी फतहपुर कन्नौज की भी मौत हो गई। जबकि कार और बस में सवार 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पलटी बस को क्रेन मंगवाकर किसी तरह खड़ा किया। बस पलटने की वजह चालक को झपकी आना माना जा रहा है।
विज्ञापन
यह हुए घायल
रीना पत्नी राजकिशोर (दिल्ली बदरपुर)
गौतम पुत्र राजकिशोर
योगेश पुत्र शंभु दयाल औरेया
अमित पुत्र दिनेश औरेया
सतेंद्र पुत्र तिलक सिंह किसनी मैनपुरी
अभिषेक पुत्र विनोद इटावा
आदेश पुत्र बिलास कन्नौज
मीरा पत्नी राजेंद्र बिधूनी औरेया
आदेश पुत्र भसीमा निवासी किसनी मैनपुरी
वैगनआर का चालक जीशान निवासी मैनपुरी
आलोक व एक अन्य