फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Captured the house by breaking the lock

Agra News: ताला तोड़ कर मकान पर किया कब्जा

Sat, 02 Mar 2024 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 02 Mar 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Captured the house by breaking the lock
कसमरा। थाना बेवर क्षेत्र के गांव बरा निवासी राजेश शर्मा ने शनिवार को तहसील दिवस में एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि पिता ने वर्ष 1963 में एक मकान का बैनामा कराया था। उस मकान पर गांव के ही नामजद लाेगों ने ताला तोड़ कर कब्जा कर लिया है। कहते हैं कि उस मकान का बैनामा करा लिया है। जबकि नामजद लोगों के पास मकान संबंधी कोई कागजात नहीं हैं। शिकायत को गंभीरता से लते हुए एसडीएम प्रसून कश्यप ने राजस्व टीम को जांच कर कार्यवाई करने के निर्देश दिए हैं।एक अन्य शिकायत में कटरा मोहल्ले के निवासी उमेश चंद्र ने बताया कि उनकी यादव नगर चौराहे पर दुकानें हैं। उक्त दुकानों को लेकर नामजद लोग झगड़ा करते हैं। कुछ दिन पहले नामजद लोगों ने दुकान पर पडे़ टीनशेड उतार लिए थे। जिस पुलिस ने वापस करा दिया था। अब वह लोग टीनशेड नहीं डालने दे रहे हैं। वहीं एक शिकायत यादव नगर निवासी राजेश सिंह ने की। एसडीएम को बताया कि उसकी जमीन पर कुछ रसूखदार लोग कब्जा करना चाहते हैं। जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो गाली गलौज करते हुए पिटाई की गई। एसडीएम ने राजस्व टीम को मौके पर जाकर जांच करने और कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed