{"_id":"6a95eb23fa84290c4f02d8be","slug":"cantt-inter-college-wins-two-titles-in-girls-basketball-tournament-agra-news-c-365-1-sagr1045-109600-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बालिका बास्केटबाल प्रतियोगिता में कैंट इंटर कॉलेज ने जीते दो खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बालिका बास्केटबाल प्रतियोगिता में कैंट इंटर कॉलेज ने जीते दो खिताब
Tue, 01 Sep 2026 02:29 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ी
आगरा। माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय बालिका बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रवीण शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अंडर-14 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में कैंट इंटर कॉलेज ने क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज को 17-4 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
विजयी टीम की ओर से कशिश ने 6, सुकन्या ने 6 और सान्या ने 5 अंक हासिल किए। अंडर-17 आयु वर्ग में क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज ने नगर निगम इंटर कॉलेज को 14-2 से पराजित किया। विजेता टीम के लिए दीक्षा, हिमांशी और तन्वी ने 4-4 अंक एवं आकाश ने 2 अंक जुटाए। अंडर-19 वर्ग के खिताबी मुकाबले में कैंट इंटर कॉलेज ने क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज को 27-12 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता टीम की जागृति और ईशा ने 8-8 अंक, जबकि अमृता और प्रियांशी ने 5-5 अंक का योगदान दिया।
मैच में निर्णायक की भूमिका आलोक, उदित, अवधेश, निश्चल और प्रशांत ने निभाई। समापन समारोह में मुख्य अतिथि आगरा बास्केटबाल संघ के सचिव डॉ. हरी सिंह, प्रधानाचार्य जॉयस सायलस, जनपदीय क्रीड़ा सचिव डॉ. रीनेश मित्तल, विदुषी सिंह, राहुल चौधरी, ललित पाराशर, शैलेश पांडेय और प्रशांत शुक्ला ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।