{"_id":"6092db6a8ebc3ed1fe56bb94","slug":"candidate-accused-of-rigging-in-the-counting-of-votes-mainpuri-news-agr490843063","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी ने लगाया मतगणना में धांधली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशी ने लगाया मतगणना में धांधली का आरोप
विज्ञापन
करहल। विकास खंड की ग्राम पंचायत तखरऊ से प्रधान पद की एक महिला प्रत्याशी ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाया। एक प्रार्थना पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजा है। इसमें जांच कर दोबारा गिनती कराए जाने की मांग की है।
विकास खंड की ग्राम पंचायत तखरऊ की प्रधान पद प्रत्याशी मुन्नी देवी ने बताया कि तीन बूथों पर वोट डाले गए थे, लेकिन दो मई को मतगणना में सिर्फ दो बूथों के मतों की ही गिनती कराई गई। तीसरे बूथ की गिनती कराए बिना ही आरओ ने प्रत्याशी नीलम को जीता हुआ घोषित कर दिया। जब इस बारे में उन्होंने आरओ से शिकायत की तो कहा कि उनके द्वारा सही काम किया गया है।
यदि कोई शिकायत है तो उच्चाधिकारियों से करो। मुन्नी देवी ने अब जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजा है। इसमें मतगणना में गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए दोबारा से मतों की गिनती कराए जाने की मांग की है। शिकायत की प्रति निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ को भी भेजी गई है। आरओ ने बताया कि मतगणना में कोई त्रुटि नहीं हुई है। आरोप बेबुनियाद हैं।