फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cadets took training for war exercise in the camp

शिविर में कैडेट्स ने युद्ध अभ्यास का लिया प्रशिक्षण

Sun, 09 Jan 2022 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Cadets took training for war exercise in the camp
डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एनसीसी शिविर के दौरान प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी एजूकेशनल एकेडमी में चल रहे सात दिवसीय जनपदीय एनसीसी शिविर में रविवार को कैडेट्स को प्रशिक्षकों ने सैन्य अभ्यास की जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन

रविवार को प्रशिक्षक नायब सूबेदार चमन लाल, रामजी थापा, भारत आले, मनीष मोहन, दुर्गा बहादुर, हवलदार आनंत गरूण, हवलदार चंदन कुमार ने कैडेट्स को सैन्य अभ्यास की बारीकियों से जागरूक कराया। कमांडिग ऑफीसर कर्नल अनिल कुमार और सूबेदार मेजर रेक बहादुर थापा ने शिविर में कैडेट्स की सैन्य अभ्यास प्रक्रिया का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार ने कैडेट्स का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि एनसीसी प्रशिक्षण शिविर के जरिए सेना में अच्छा भविष्य तलाशने वाले युवाओं के लिए एनसीसी एक सुनहरा विकल्प है। स्कूल की उप निदेशक डॉ. किरन सौजिया ने शिविर में कहा कि लड़कियों ने भारतीय सेना की अदम्य साहस और शौर्यता से परिचित कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मैनेजिंग डायरेक्टर देवकी नंदन खारिया, प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत थोटे, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज से एनसीसी अधिकारी मेजर संजोग मल्ल, कुंवर आरसी डिग्री कॉलेज से एनसीसी अधिकारी लेफ्टीनेंट सविता, आजाद हिंद इंटर कॉलेज करहल के एनसीसी अधिकारी कैप्टन राम किशोर, चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज के एनसीसी अधिकारी कैप्टन राजीव रंजन, डॉ. किरन सौजिया से एनसीसी अधिकारी थर्ड ऑफीसर प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed