{"_id":"25afad05654a7ee5dcf2054abc2760fb","slug":"bussinessmen-in-terror-in-nuri-darwaja-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई की दहशत से नूरी दरवाजा में ‘अमावस्या’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई की दहशत से नूरी दरवाजा में ‘अमावस्या’
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sat, 21 Mar 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेठा इकाइयों पर ताबड़तोड़ छापेमारी से कारोबारी दहशत में हैं। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शुक्रवार को टीम जब निरीक्षण को पहुंची तो अधिकांश इकाइयां बंद मिलीं। पूछने पर बताया कि अमावस्या होने के कारण, कर्मचारी काम पर नहीं आए। मगर, हकीकत में पेठा इकाई संचालक कार्रवाई से डरे हुए हैं। वहीं, निरीक्षण को पहुंची टीम ने कोयला भट्ठी प्रयोग पर बताशे की तीन इकाइयों को नोटिस दिया।
शुक्रवार को एसीएम तृतीय अरुण कुमार के नेतृत्व में पुलिस, नगर निगम और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारी नूरी दरवाजा स्थित पेठा इकाइयों का निरीक्षण करने पहुंचे। कयास लगाए जा रहे हैं कि पिछले दिनाें हुई कार्रवाई इसी को देखते हुए क्षेत्र के पेठा इकाई संचालकों ने कुछ दिन के लिए अपने कारखानों के शटर गिरा दिए हैं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, रिहायशी क्षेत्र में कोयले की भट्ठियों का प्रयोग नहीं किया जा सकता।