फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Businessman son trunk of running car on Yamuna Expressway Fastag gave location to police

UP: यमुना एक्सप्रेसवे पर दौड़ती कार की डिकी में था व्यवसायी का बेटा, पुलिस ने ऐसे रोका ये अपहरण; हो रही तारीफ

Wed, 25 Oct 2023 02:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 25 Oct 2023 02:34 PM IST
सार

यमुना एक्सप्रेसवे पर दौड़ती कार की डिकी में व्यवसायी के बेटे का अपहरण करके ले जाया जा रहा था। पुलिस को उसकी फास्टैग से लोकेशन मिली,  जिसके बाद कार को पुलिस ने घेराबंद कर रोक लिया और व्यवसायी के बेटे को मुक्त कराया।

विज्ञापन
Businessman son trunk of running car on Yamuna Expressway Fastag gave location to police
यमुना एक्सप्रेसवे पर दौड़ती कार की डिकी में था व्यवसायी का बेटे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के फर्नीचर एवं इंटीरियर व्यवसायी आशीष अग्रवाल के इकलौते बेटे ईशांत अग्रवाल (18) का मंगलवार को कार में अपहरण कर लिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने खंदौली के टोल प्लाजा पर कार को घेराबंदी करके रोक लिया। चालक और उसके साथी को गिरफ्तार कर कार की डिकी में बंद अपहृत को मुक्त करा लिया। चालक ने एक करोड़ रुपये की फिरौती वसूलने के लिए अपहरण किया था। वह उसे मैनपुरी ले जा रहे थे।
विज्ञापन


आशीष अग्रवाल फरीदाबाद की सैनिक कॉलोनी के रहने वाले हैं। उनका बेटा ईशांत पुणे के एक काॅलेज से बीबीए कर रहा है। वह दिवाली से पहले छुट्टी पर घर आया था। परिजन ने पुलिस को बताया कि ईशांत की चचेरी बहनें नोएडा और गाजियाबाद में रहती हैं। मंगलवार को उसे बहनों के घर टीका कराने जाना था। आशीष अग्रवाल जब भी गाड़ी लेकर जाते थे, परिचित चालक किशनी, मैनपुरी निवासी आकाश यादव को बुलाते थे।
विज्ञापन

फास्टैग मैसेज से हुई जानकारी
एसीपी एत्मादपुर सौरभ सिंह ने बताया कि सुबह 9:30 ईशांत को चालक आकाश यादव घर से लेकर चला था। उन्हें नोएडा के सेक्टर 44 पहुंचना था। वहां पर ईशांत के जीजा पारस गुप्ता रहते हैं। वह सराफ हैं। पिता ने एक घंटे बाद बेटे को फोन किया। वह स्विच ऑफ आया। इस पर चालक का नंबर मिलाया। उसका नंबर भी नहीं लगा। वह घबरा गए। इस पर पारस गुप्ता को कॉल किया। उन्होंने साले के घर नहीं आने के बारे में बताया। दोपहर 1 बजे फास्टैग से मैसेज आया। यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा पर गाड़ी का टोल कटा था। वह घबरा गए। नोएडा के सेक्टर-44 से जेबर टोल की दूरी करीब 40 किलोमीटर है। उन्होंने कॉरिडोर कंट्रोल के हेल्प लाइन नंबर पर जानकारी दी। इसके बाद पारस गुप्ता को कॉल किया। उन्होंंने नोएडा पुलिस को साले के साथ अनहोनी की जानकारी दी। पुलिस हरकत में आ गई। कॉरिडोर टीम ने खंदौली टोल प्लाजा पर कर्मचारियों को बताया। इस पर खंदौली-एत्मादपुर पुलिस की मदद से रास्ता रोका गया। आगे ट्रक लगाकर गाड़ी को रुकवाया गया।

ये भी पढ़ें -  UP: पति का कत्ल कर घर में छिपाई लाश... फिर नौकरानी से बनवाए कढ़ी-चावल और 16 रोटियां, पत्नी ने क्यों किया ऐसा?
 

चलती गाड़ी से ही डिकी में डाला
पुलिस ने चालक आकाश यादव के साथ ही उसके साथी आशीष यादव को गिरफ्तार किया। मगर, ईशांत गाड़ी में नजर नहीं आ रहा था। इस पर आरोपियों से पूछताछ कर डिकी खोली। ईशांत उसमें पड़ा हुआ था। उसने बताया कि घर से निकलते ही 20 मिनट बाद आकाश ने गाड़ी को रोक दिया। अपने साथी को बुला लिया। उसने गाड़ी में बैठते ही उस पर तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। वह रोने लगा। इस पर उसे चलती गाड़ी से ही सीट हटाकर डिकी के अंदर कर दिया। वह घबरा रहा था। शोर भी मचाया, लेकिन किसी ने आवाज नहीं सुनी।

ये भी पढ़ें -  यूपी: आगरा का पॉश एरिया, आलीशान कोठी और अंदर हो रहा था ऐसा काम; छापा मारने गई STF भी चकरा गई
विज्ञापन

नहीं मिला आपराधिक इतिहास
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी ईशांत को मैनपुरी ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसके बाद 1 करोड़ रुपये फिरौती वसूलने की साजिश थी। आकाश का भाई बीमार चल रहा है। उसके इलाज में काफी खर्च आ रहा है। वह चार साल से व्यवसायी के घर में गाड़ी चलाने जा रहा था। इससे उसे परिवार के बारे में पता था। इसलिए उसने ईशांत के अपहरण की साजिश रची। उससे एक करोड़ रुपये फिरौती वसूलने वाले थे। मगर, वह सफल नहीं हो सके। पुलिस ने दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला, लेकिन कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed