फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Bank manager murder case Husband dead body was kept in house Wife got food cooked by maid

UP: पति का कत्ल कर घर में छिपाई लाश... फिर नौकरानी से बनवाए कढ़ी-चावल और 16 रोटियां, पत्नी ने क्यों किया ऐसा?

Wed, 25 Oct 2023 12:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 25 Oct 2023 12:24 PM IST
सार

आगरा में बैंक प्रबंधक हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पत्नी ने हत्या के बाद पति की लाश घर में रखी थी। इसके बाद मेड से पत्नी ने खाना बनवाया। शातिर पत्नी ने पड़ोसियों को भी भनक तक नहीं लगने दी। पत्नी ने वारदात के बाद पड़ोसी का मोबाइल इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
Agra Bank manager murder case Husband dead body was kept in house Wife got food cooked by maid
Agra Bank manager murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ताजगंज के रामरघु एग्जॉटिका में बैंक प्रबंधक सचिन उपाध्याय हत्याकांड में पुलिस की छानबीन में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। फ्लैट में सचिन की लाश को 17 घंटे तक छिपाकर रखा गया। सचिन की मौत की भनक पड़ोसियों तक को नहीं लगने दी। यहां तक कि पत्नी ने घरेलू नौकरानी से खाना भी बनवाया, ताकि कोई शक ना करे। 
विज्ञापन


12 अक्तूबर को पत्नी ने पड़ोसी के मोबाइल से अपने पिता से बातचीत की। पुलिस अब हत्या में नामजद ससुर और पत्नी की तलाश में जुटी है। पुलिस ने कॉलोनी में छानबीन की तो पता चला कि मुन्नी और रजनी नाम की दो कामवाली महिलाएं (मेड) सचिन के घर काम करती थीं। 
विज्ञापन


एक साफ-सफाई और दूसरी भोजन बनाती थी। 12 अक्तूबर को दोनों कामवाली घर पहुंचीं तो सचिन की पत्नी प्रियंका ने उनसे कढ़ी-चावल और 16 रोटियां बनवाईं। रोजाना से ज्यादा खाना बनवाया, जबकि पति की लाश घर में रखी थी। पुलिस को छानबीन में यह भी पता चला कि प्रियंका 12 अक्तूबर की सुबह करीब 11 बजे पड़ोसी के घर पहुंची थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनसे उनका मोबाइल मांगा। उन्हें बताया कि उसके मोबाइल की स्क्रीन टूट गई है। पिता से बात करनी है। सचिन का मोबाइल भी घर में था लेकिन प्रियंका ने पति के मोबाइल से अपने पिता को फोन नहीं मिलाया। पड़ोसी से फोन लेकर पिता से दो बार बातचीत की। पिता से क्या बातचीत हुई थी। यह साफ नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि प्रियंका की तलाश की जा रही है।
 

पिता का आरोप गायब कर देते लाश
सचिन के पिता केशवदेव शर्मा और परिजन का आरोप है कि कालोनी में सीसीटीवी नहीं लगे होते तो बेटे की लाश भी नहीं मिल पाती। सीसीटीवी की वजह से लाश को गायब करने की हिम्मत नहीं जुटाई गई। कई घंटे की प्लानिंग और साक्ष्य नष्ट करने के बाद खुदकुशी की सूचना पुलिस को दी गई। 

 

इस साजिश में उनके समधी बृजेंद्र रावत भी शामिल थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उनके बेटे की हत्या 11 अक्तूबर की रात हो गई थी। जिस कमरे में लाश थी उसमें बहू प्रियंका ने ताला लगा दिया था। अपने पिता से दो बार बातचीत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed