{"_id":"687479368f211ce5e30823b0","slug":"businessman-s-gold-chain-looted-to-buy-iphone-two-arrested-including-goldsmith-who-bought-2025-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आईफोन खरीदने के लिए मामा-भांजे ने पार की सारी हदें, कारोबारी की चेन तक लूट ली...हुआ ये हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आईफोन खरीदने के लिए मामा-भांजे ने पार की सारी हदें, कारोबारी की चेन तक लूट ली...हुआ ये हाल
Mon, 14 Jul 2025 08:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 14 Jul 2025 08:57 AM IST
सार
आगरा के ताजगंज क्षेत्र में दो किशोरों ने आईफोन खरीदने के लिए कारोबारी की चेन लूटी। मामले में पुलिस ने सराफ सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के जोनल पार्क (ताजगंज) के पास आलू कारोबारी महेंद्र सिंह से चेन लूट के मामले में ताजगंज पुलिस ने दो और आरोपियों को जेल भेजा है। एक नाबालिग भाइयों का रिश्ते का मामा है। आरोप है कि उन्होंने लूट की चेन बेचने में मदद की। दूसरा चेन खरीदने वाला सराफ है।
विज्ञापन
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह विश्वकर्मापुरम, ताजगंज निवासी महेंद्र सिंह से सुबह बाइक सवार दो किशोर सौ ग्राम सोने की चेन लूट ले गए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ताजगंज क्षेत्र के दो सगे भाइयों को पुलिस ने पकड़ा।
ये भी पढ़ें - UP: एआई से बना डाला पत्नी का ऐसा वीडियो, घरवालों का खौल उठा खून; पति के खिलाफ दर्ज हुआ केस
ये भी पढ़ें - UP: एआई से बना डाला पत्नी का ऐसा वीडियो, घरवालों का खौल उठा खून; पति के खिलाफ दर्ज हुआ केस
पुलिस के मुताबिक, उन्होंने आईफोन खरीदने के लिए लूट की थी। उनसे 1 लाख रुपये की कीमत का आईफोन, 1.50 लाख रुपये और बाइक बरामद हुई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया था कि चेन बेचने में उनके रिश्ते के मामा ने मदद की थी।
ये भी पढ़ें - Taj Mahal: ताज पर इस कदर उमड़ी भीड़, धक्का-मुक्की से हुआ बुरा हाल; पांच पर्यटकों की बिगड़ गई हालत
ये भी पढ़ें - Taj Mahal: ताज पर इस कदर उमड़ी भीड़, धक्का-मुक्की से हुआ बुरा हाल; पांच पर्यटकों की बिगड़ गई हालत
पुलिस ने मामा परवेज को पकड़ा। उसने बताया कि देवरी रोड पर मां अंबे ज्वैलर्स की दुकान पर चेन 4.50 लाख रुपये में बेची थी। 2.70 लाख रुपये भांजे ले गए थे। 1.80 लाख रुपये उसने रख लिए। पुलिस ने संजय वर्मा को पकड़ लिया। वह नगला पदी का निवासी है। दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में वह चेन खरीदता दिख रहा है। मामा और सराफ को जेल भेज दिया गया। सराफ ने चेन गला दी थी।