फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crowds gathered at Taj Mahal jostling and pushing became a big problem

Taj Mahal: ताज पर इस कदर उमड़ी भीड़, धक्का-मुक्की से हुआ बुरा हाल; पांच पर्यटकों की बिगड़ गई हालत

Mon, 14 Jul 2025 08:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 14 Jul 2025 08:44 AM IST
सार

ताजमहल का दीदार करने के लिए पर्यटकों की इस कदर भीड़ उमड़ी कि धक्का-मुक्की से बुरा हाल रहा। इस दौरान पांच पर्यटक बीमार हो गए, उन्हें तत्काल उपचार दिलाया गया। 
 

विज्ञापन
Crowds gathered at Taj Mahal jostling and pushing became a big problem
ताजमहल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ताजमहल पर रविवार को पर्यटकों का हुजूम उमड़ा। करीब 28 हजार सैलानियों ने स्मारक का दीदार किया। पश्चिमी गेट पर प्रवेश के लिए कतार में खड़े पर्यटकों में धक्का-मुक्की हो गई। गोल्फ कार्ट के लिए भी पर्यटक इंतजार करते रहे। उधर, गर्मी से पांच पर्यटक बीमार हुए हैं।
विज्ञापन


 

रविवार को शहर में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा थी। जिसमें शामिल होने आए 12 हजार अभ्यर्थियों में बड़ी संख्या में लोग ताजमहल देखने के लिए पहुंचे। अमानती घर से लेकर शिल्पग्राम तक व्यवस्थाएं चरमरा गईं।

ये भी पढ़ें -  Sawan 1st Somwar 2025: सावन का पहला सोमवार आज, माथे पर चंदन, हाथों में डमरू...शिव आराधना की अद्भुत तस्वीरें
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अमानती घर में बैग रखने को जगह नहीं मिली। ऐसे में प्रवेश द्वार की रेलिंग पर बैग टांग कर पर्यटक स्मारक में चले गए। सुरक्षा और पुलिसकर्मी भी लापरवाह नजर आए। उधर, गर्मी और उमस से 5 सैलानियों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार दिया गया।

ये भी पढ़ें -  UP: एआई से बना डाला पत्नी का ऐसा वीडियो, घरवालों का खौल उठा खून; पति के खिलाफ दर्ज हुआ केस
 
विज्ञापन

उज्जैन की लक्ष्मी को बुखार और कमला बाई, कैलाशी बाई को सिर दर्द, शाहजहां पुर के दुर्गेश को उल्टी और उत्तराखंड के श्याम शर्मा को गर्मी से चक्कर आने पर पश्चिमी गेट पार्किंग स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र पर उपचार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed