फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   business of fake ghee in the luxurious mansion of network posh area from Agra to Delhi

यूपी: आगरा से दिल्ली तक नेटवर्क, पॉश एरिया की आलीशान कोठी में हो रहा था ऐसा काम; STF ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार

Thu, 26 Oct 2023 10:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Oct 2023 10:22 AM IST
सार

आगरा के पॉश एरिया की आलीशान कोठी में एसटीएफ ने नकली घी बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। पुलिस गिरफ्त में आए संचालक और दो कर्मचारियों ने पूछताछ में बताया कि उनका नेटवर्क आगरा से दिल्ली तक फैला हुआ था। 

विज्ञापन
business of fake ghee in the luxurious mansion of network posh area from Agra to Delhi
तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा एसटीएफ की गिरफ्त में आया नकली देसी घी की फैक्टरी का संचालक अवनीश गर्ग यूट्यूब से तरीका सीखकर लाखों कमा रहा था। हर सप्ताह एक हजार लीटर तक माल तैयार करता था। आगरा के यमुनापार इलाके में कर्मचारी माल लेकर जाता था, जबकि संचालक खुद दिल्ली एनसीआर में सप्लाई करता था।
विज्ञापन

एसटीएफ ने मंगलवार को रिंग रोड स्थित गंगेश्वर कैंपस की कोठी में छापा मारकर नकली देसी घी की फैक्टरी पकड़ी थी। संचालक अवनीश के साथ कर्मचारी जीवनी मंडी निवासी ईब्राहिम उर्फ इब्बो और फतेहपुर सीकरी निवासी राजा को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला कि अवनीश ने नकली देसी घी तैयार करने का तरीका यूट्यूब से सीखा था। तीन महीने तक घी बनाने के वीडियो देखे थे। एक बार खुद ही घर में तैयार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में दो युवकों को ज्यादा रुपये का लालच देकर घी तैयार कराने लगा। आठ लाख रुपये लगाकर फैक्टरी खोल ली थी। एसीपी हरीपर्वत मयंक तिवारी ने बताया कि मामले में धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें -  यूपी: पातालकोट एक्सप्रेस के जनरल कोच में आग कैसे लगी? अधजली चीजों से चलेगा पता; फोरेंसिक टीम कर रही जांच
विज्ञापन

पत्नी के नाम कार से माल की सप्लाई
एसटीएफ के निरीक्षक हुकुम सिंह के मुताबिक, आरोपी संचालक सप्ताह में पांच दिन घी तैयार करते थे। दो दिन शनिवार और रविवार को माल की बिक्री करते थे। एक बार में तीन-तीन टिन रिफाइंड और वनस्पति मिलाकर गर्म करते थे। इसमें 60 एमएल एसेंस मिलाते थे। इससे 90 लीटर घी तैयार हो जाता था। इन्हें पैकिंग करके रख देते थे। आगरा में यमुनापार इलाके में ढाबे और छोटी दुकानों पर घी की बिक्री हो जाती थी। स्थानीय बाजार में इब्राहिम लोडर वाहन से माल लेकर जाता था, जबकि अवनीश अपनी गाड़ी से दिल्ली, अलीगढ़, बुलंदशहर आदि जिलों में सप्लाई करता था। वह एसेंस गुजरात से मंगाता था। वहीं फर्जी खाद्य लाइसेंस ट्रेडमार्क व आरएसओ मार्का का रैपर दिल्ली के चावड़ी बाजार से तैयार कराता था। पुलिस ने आरोपी की गाड़ी को भी सीज किया है। वह उसकी पत्नी के नाम पर पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed