फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Buses should only be dispatched if they have reflector tape and all-weather lights.

Agra: कोहरे में बसें तभी चलेंगी...जब होगी ऑल वेदर लाइट, यात्रियों की सुरक्षा के दिए निर्देश

Mon, 22 Dec 2025 09:46 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 22 Dec 2025 09:46 AM IST
सार

कोहरे में दृश्यता शून्य हो रही है। चालक-परिचालकों को यात्रियों की सुरक्षा के निर्देश दिए हैं। बसों में रिफ्लेक्टर टेप और ऑल वेदर लाइट होनी चाहिए।

विज्ञापन
Buses should only be dispatched if they have reflector tape and all-weather lights.
आईएसबीटी - फोटो : संवाद

विस्तार

कोहरे में दृश्यता शून्य हो रही है। चालक-परिचालकों को यात्रियों की सुरक्षा के निर्देश दिए हैं। बसों में रिफ्लेक्टर टेप और ऑल वेदर लाइट होनी चाहिए। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने रविवार रात को आईएसबीटी का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि कई बसों को देखा गया है। चालक और परिचालकों को हर मानक को पूरा करने के बाद बस को ले जाने का निर्देश दिया गया है। ऑल वेदर लाइट न हो जाने पर रात के समय बस रवाना नहीं की जाएगी। इसके साथ रात के समय अधिक कोहरा होने पर बस को सुरक्षित स्थान पर रोकने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि चालक-परिचालकों की काउंसलिंग भी कराई जा रही है।
विज्ञापन


आईएसबीटी पर लगाए रैन बसेरा
नगर निगम के सहयोग से आईएसबीटी पर रविवार को रैन-बसेरा स्थापित किया गया। यहां पर पुरुषों और महिलाओं के ठहरने की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। गैस हीटर भी लगाया गया है। एक कर्मचारी को तैनात किया गया है। आधार कार्ड दिखा कर यात्री ठहर सकते हैं। यात्रियों की जानकारी एक रजिस्टर लिखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed