फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Buses returned from election duty, passengers got relief

Agra News: चुनावों की ड्यूटी से लौटी बसें, यात्रियों को मिली राहत

Sun, 14 May 2023 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 14 May 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Buses returned from election duty, passengers got relief
कासगंज। चुनावों में गई बसों के वापस आ जाने के बाद यात्रियों को राहत मिली हैं। यात्रियों को अब परेशानियों का सामना नहीं करना होगा। चुनावों की ड्यूटी में बसों के चले जाने से यात्रियों को खासी दिक्कतें हो रहीं थी।
विज्ञापन

इन दिनों मांगलिक कार्यक्रमों की धूम है। हिंदू और मुस्लिम दोनों ही समुदायों में वैवाहिक कार्यक्रम हो रहे हैं। जिससे उनमें शामिल होने के लिए लोगों को अन्य शहरों में आना जाना हो रहा है। जिसके कारण यात्रियों की संख्या बढ़ी हुई है। वहीं चुनावों में बसों के चले जाने से यात्रियों की परेशानियां बढ़ गईं। पहले चरण में चुनावों में 17 बसें और दूसरे चरण में 5 बसें चुनावों की ड्यूटी में डिपो से भेजी गईं। यह बसें शुक्रवार की शाम तक वापस डिपो पर पहुंच गई। शनिवार को डिपो की 83 बसों पूरी हो गई। बसों के वापस आने के बाद यात्रियों को राहत मिल गईं। बसों की कमी से घंटों इंतजार यात्रियों को करना पड़ रहा था। लेकिन अब बसों की संख्या पूरी होने के बाद दिक्कतें कम हुई है।
विज्ञापन

बसों कमी से यात्रियों को दिक्कतें न हो इसके लिए बसों के फेरे बढ़ा गए। अब सभी डिपो के बेड़े में चुनावों की ड्यूटी के बाद पहुंच गई है। यात्रियों को अब परेशानी नहीं होगी। जरूरत होने पर फेरों को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रजेश कुमार
डिपो प्रभारी रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed