फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bus passenger dies at ISBT agra

आगरा: न पुलिस पहुंची न एंबुलेंस, बस अड्डे पर मरीज ने दम तोड़ा, डेढ़ घंटे पड़ा रहा शव

Tue, 10 May 2022 06:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 May 2022 06:07 PM IST
सार

आगरा के आईएसबीटी बस अड्डे पर संवेदनहीनता का मामला सामने आया है। यहां एक यात्री की मौत हो गई, उसका शव काफी देर तक पड़ा रहा, लेकिन भाई को शव ले जाने के लिए मदद नहीं मिली। 

विज्ञापन
Bus passenger dies at ISBT agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के आईएसबीटी बस अड्डे पर मंगलवार को एक मरीज ने तड़पकर दम तोड़ दिया। मौत के बाद भी शव डेढ़ घंटे तक बस अड्डे पर पड़ा रहा। भाई का आरोप है कि पुलिस और एंबुलेंस दोनों में कोई नहीं आया। यदि समय पर मदद मिल जाती तो मरीज की जान बच सकती थी। सैकड़ों लोग गुजरे, लेकिन किसी ने मदद का हाथ नहीं बढ़ाया। 

विज्ञापन


घटना दोपहर 12.30 बजे की है। गुरुग्राम से अपने छोटे भाई 33 वर्षीय भोला के साथ मिठाई लाल हरियाणा डिपो की बस से आईएसबीटी बस स्टैंड पर उतरा। पिछले एक महीने से भोला पीलिया से पीड़ित था। सैफई स्थित अस्पताल में उपचार चल रहा था। मिठाई लाल ने बताया कि दोनों भाई गुरुग्राम में सिलाई का काम करते हैं। जिस बस से हम आए वह आईएसबीटी तक आती थी। 
विज्ञापन


करीब 12.30 बजे बस ने उतार दिया। यहां से दूसरी बस में सैफई जाना था। भाई की तबियत बिगड़ रही थी। बस स्टैंड पर उतरने के बाद उसने तड़पकर दम तोड़ दिया। भाई ने आरोप लगाया कि वह एबुलेंस, पुलिस व बस स्टैंड स्टाफ से मदद मांगता रहा लेकिन मदद नहीं मिली। उनका कठफोरी सिरसागंज के फिरोजाबाद में पैतृक घर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस आती तो बच जाती जान

मृतक के भाई का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह पुलिस, एंबुलेंस व बस स्टैंड स्टाफ पर गंभीर आरोप लगा रहा है। वह वीडियो में कह रहा है कि उसके भाई की जान लापरवाही के कारण गई। यदि समय पर पुलिस मदद करती तो एंबुलेंस आ जाती। भाई की जान बच जाती।

बस में ही तोड़ दिया था दम

आईएसबीटी बस स्टैंड प्रभारी चंद्रहंस ने बताया कि मरीज ने बस में ही दम तोड़ दिया था। घंटों शव पड़ा रहने की बात सही नहीं है। फोन कर एंबुलेंस व पुलिस को बुलाया। करीब सवा बजे पुलिस व एबुलेंस आई। जिला अस्पताल ले गई, जहां भोला को मृत घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed