{"_id":"5f3fc9998ebc3e3d1850c8d1","slug":"bus-mainpuri-news-agr4556847140","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते में बस खराब हुई तो फोरमैन होंगे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते में बस खराब हुई तो फोरमैन होंगे जिम्मेदार
विज्ञापन
रोडवेज वर्कशॉप में बसों के पहिए कसता कर्मचारी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। डिपो से चली बस अगर रास्ते में खराब हुई तो इसके लिए वर्कशॉप के फोरमैन जिम्मेदार होंगे। वर्कशॉप से निकलकर रूट पर जाने वाली बसों के संबंध में फोरमैन को फिटनेस प्रमाणपत्र लिखित में देना होगा।
रोडवेज की आए दिन रास्ते में खराब होने वाली बसों में यात्रा करने वाली सवारियों को परेशानी से बचाने के लिए परिवहन विभाग ने कवायद की है। वर्कशॉप से निकलने वाली हर बस का फिटनेस प्रमाणपत्र फोरमैन को देना होगा। बस को जितनी दूरी तय करनी है उसके लिए बस की स्थिति कैसी है यह भी फोरमैन को फिटनेस प्रमाणपत्र में स्पष्ट रूप से बताना होगा। प्रमाणपत्र के बाद अगर बस में खराबी होती है तो फोरमैन की जवाबदेही तय की जाएगी।
दो महीने में 21 बसें हुईं खराब
मैनपुरी डिपो की 21 बसें दो महीने में विभिन्न रुटों पर खराब हो चुकी हैं। दिल्ली और आगरा रुट पर ही सबसे ज्यादा बसें खराब हुई हैं। बसें खराब होने से रास्ते में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
वर्कशॉप से निकलने वाली हर बस निर्धारित रूट पर जाने के लिए पूरी तरह फिट हो। यही जिम्मेदारी फोरमैन की होती है। फोरमैन का ही बसों के रखरखाव का जिम्मा है। यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए व्यवस्था की गई है। फोरमैन की जवाबदेही तय होने से व्यवस्था में सुधार होगा।
दीपक चौधरी, आरएम इटावा