{"_id":"680723304d4df60ef3021f42","slug":"brutality-with-a-dalit-girl-towel-and-hair-will-become-strong-evidence-charge-sheet-will-be-filed-in-15-days-2025-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दलित बालिका से दरिंदगी...गमछा और बाल बनेंगे मजबूत साक्ष्य, 15 दिन में दाखिल होगी चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दलित बालिका से दरिंदगी...गमछा और बाल बनेंगे मजबूत साक्ष्य, 15 दिन में दाखिल होगी चार्जशीट
Tue, 22 Apr 2025 10:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 22 Apr 2025 10:33 AM IST
सार
आगरा के खेरागढ़ में दलित बालिका से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को सीसीटीवी भी मिला है, जिसमें दरिंदा बालिका को गोद में उठाकर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के खेरागढ़ के एक गांव में दलित बालिका से दुष्कर्म के आरोपी रामवीर को पुलिस ने दो दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को सजा दिलाने के लिए मजबूत साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी के पास से खून से सना गमछा मिला है। गमछे पर बाल भी मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज में वह बालिका को गोद में ले जाता दिखाई दिया है। पुलिस इस मामले में 15 दिन में चार्जशीट लगाएगी।
विज्ञापन
सोते समय उठा ले गया था बच्ची को
18 अप्रैल की रात को 12 साल की दलित बालिका अपने भाई-बहनों के साथ घर के बाहर सो रही थी। परिवार के लोग मजदूरी करने जगनेर गए हुए थे। गांव का रामवीर बच्ची को सोते वक्त उठाकर ले गया। गांव के बाहर ले जाकर उससे दरिंदगी की। घटना से दलित समाज में आक्रोश फैल गया था। डीसीपी पश्चिमी अतुल शर्मा ने बताया कि गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों से लिए फुटेज से आरोपी की पहचान हुई। वह बच्ची को गोद में उठाकर ले जाता दिखाई दिया था। पुलिस की 5 टीमें उसकी तलाश कर रही थीं। आरोपी को रविवार की रात पकड़ लिया गया गया।
ये भी पढ़ें - UP: शादीशुदा महिला ने प्रेमी को ऐसी जगह छुपाया, किसी को शक न हो...संदूक के खुलते ही खुल गई पोल; फिर ये हुआ

आरोपी को जल्द दिलाई जाएगी सजा
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि आरोपी को जल्द सजा दिलाई जाएगी। इसके लिए मजबूत साक्ष्य जुटाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग के अलावा खून से सना गमछा भी मिला है, जोकि आरोपी ने घटना वाली रात को डाला हुआ था। इस गमछे पर बाल भी लगे मिले हैं, बालिका से खींचतान के दौरान ये बाल लगे होंगे। इनको फोरेंसिक लैब में भेजा जाएगा। मामले में 15 दिन के भीतर चार्जशीट दाखिल की जाएगी। ताकि आरोपी को जल्द सजा मिल सके।
ये भी पढ़ें - UP: एक घंटे में हुई शादी...दुल्हन के परिवार पर टूटी ऐसी आफत, दो लाशें और कई घायल; रोते-रोते पड़े सात फेरे