फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   married woman hid her lover in box agra up hindi news

UP: शादीशुदा महिला ने प्रेमी को ऐसी जगह छुपाया, किसी को शक न हो...संदूक के खुलते ही खुल गई पोल; फिर ये हुआ

Tue, 22 Apr 2025 06:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 22 Apr 2025 06:32 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंचे प्रेमी को घरवालों से छुपाने के लिए महिला ने संदूक में बंद कर दिया। लेकिन घरवालों ने यहां भी उसे तलाश लिया। उसके संग मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन
married woman hid her lover in box agra up hindi news
प्रेमी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद कस्बे के एक गांव में अपनी विवाहित प्रेमिका से मिलने युवक चोरी छुपे घर में घुस गया। कुछ लोगों ने उसे घर में घुसते देख लिया। इस पर प्रेमिका के परिजनों को जानकारी दे दी। परिजनों ने तलाश किया मगर प्रेमी कहीं नजर नहीं आया। प्रेमिका ने उसे संदूक में छुपा दिया था। शक होने पर परिजन ने संदूक खोला तो प्रेमी मिल गया। धुनाई लगाने के बाद पुलिस को सौंप दिया। फतेहाबाद थाने में उसके खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  दंपती हत्याकांड में नया मोड: जहरीला लड्डू खिलाकर...इसलिए किया गया कत्ल, मां, भाई और भाभी ने रची थी साजिश
विज्ञापन





 

यहां की है घटना
फतेहाबाद के एक गांव की यह घटना खासी चर्चा का विषय बनी हुई है। घटना रविवार देर रात की है। चित्राहाट का रहने वाला अजय अपनी विवाहित प्रेमिका से मिलने रात में उसके घर दीवार फांदकर पहुंचा था। उसे कूदते हुए कुछ ग्रामीणों ने देख लिया। इस पर महिला के परिजन को जानकारी दी। महिला के जेठ और अन्य परिजनों ने घर में तलाश करना शुरू किया। इस पर प्रेमिका ने भी प्रेमी को बचाने के लिए जुगत लगाई। उसे कपड़ों के संदूक में छुपा दिया।

ये भी पढ़ें -   UP: महिला ऑटो चालक से दरिंदगी...होटल में ले गए, एक ने खुद को बताया फौजी; फिर बारी-बारी लूटी आबरू

 
विज्ञापन

अर्धनग्न हालत में मिला प्रेमी
काफी तलाश के बाद भी कोई नहीं मिला तो परिजनों को शक हुआ। उन्होंने संदूक को खोलकर देखा तो अजय अर्धनग्न हालत में छुपा बैठा मिला। इसके बाद परिजन ने प्रेमी की खूब धुनाई लगाई। इसके बाद फतेहाबाद पुलिस को सूचना देकर उसे सौंप दिया। महिला के जेठ ने प्रेमी के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर डीपी तिवारी ने बताया कि युवक महिला मित्र से मिलने पहुंचा था। संदूक में छुपा बैठा था। छेड़खानी का केस दर्ज कराया गया है।

ये भी पढ़ें -  UP: जिस बेशकीमती जमीन के लिए पुलिस ने बेगुनाह परिवार को भेजा था जेल, उसमें बिल्डर समेत नौ को क्लीनचिट

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed