फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Education: Probe Report on 62 Diocesan Schools Missing for Six Months, Action Against Officials in the Offing

शिक्षा: 62 स्कूलों की जांच रिपोर्ट छह महीने से गायब! अधिकारियों पर गिरेगी गाज, अब दूसरी कमेटी कर रही जांच

Mon, 07 Sep 2026 10:00 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 07 Sep 2026 10:00 AM IST
सार

डायोसिस से जुड़े 62 स्कूलों की जमीन और पुरानी शिक्षा समितियों की वैधता की जांच की रिपोर्ट छह महीने बाद भी विभाग को नहीं मिली है। रिपोर्ट न देने वाले दो अधिकारियों के खिलाफ नोटिस और कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जबकि नई कमेटी अब मामले की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
Education: Probe Report on 62 Diocesan Schools Missing for Six Months, Action Against Officials in the Offing
सरकारी स्कूल(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 डायोसिस से जुड़े 62 स्कूलों की जमीन और पुरानी शिक्षा समितियों की वैधता की जांच में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर अब कार्रवाई की तैयारी है। करीब छह महीने पहले तत्कालीन बीएसए जितेंद्र गोंड ने जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित की थी। कमेटी में खंड शिक्षा अधिकारी बरौली अहीर महेश चंद और खंड शिक्षा अधिकारी बाह अमरनाथ को शामिल किया गया था। दोनों अधिकारियों ने जांच तो की, लेकिन रिपोर्ट विभाग को पेश नहीं की। अब विभाग दोनों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


इधर, मामले की जांच के लिए दूसरी कमेटी गठित की जा चुकी है। नई कमेटी की ओर से जांच की जा रही है, हालांकि अभी उसकी भी जांच रिपोर्ट विभाग के सामने पेश नहीं हुई है। भाजपा नेता अशोक कुशवाहा ने करीब छह महीने पहले तत्कालीन बीएसए जितेंद्र गोंड से मुलाकात कर डायोसिस से जुड़े 62 स्कूलों की जमीन के मालिकाना हक और पुरानी शिक्षा समितियों की वैधता के संबंध में शिकायत की थी।
विज्ञापन


शिकायत के बाद दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई थी। कमेटी ने मामले में जांच की, लेकिन रिपोर्ट विभाग को नहीं सौंपी। लंबे समय तक रिपोर्ट नहीं मिलने के बाद अब विभाग ने दोबारा जांच के लिए नई कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह का कहना है कि पहले जिन अधिकारियों को जांच के लिए नियुक्त किया गया था, उन्होंने रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की है। जांच करने वाले लोगों के खिलाफ नोटिस जारी करा रहे हैं। कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। दूसरी कमेटी मामले की जांच कर रही है, उसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed