{"_id":"664589872c70fae12b06a5e9","slug":"brutality-twice-in-two-days-girl-calm-due-to-fear-third-day-scratched-again-cried-while-narrating-story-2024-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में दो बार हैवानियत: डर की वजह से शांत रही; तीसरे दिन दरिंदों ने फिर नोंचा; आपबीती सुनाते हुए रो पड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में दो बार हैवानियत: डर की वजह से शांत रही; तीसरे दिन दरिंदों ने फिर नोंचा; आपबीती सुनाते हुए रो पड़ी
Thu, 16 May 2024 10:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 16 May 2024 10:26 AM IST
सार
13 साली की लड़की से हैवानियत की हदों को पार कर दिया गया। दो दिन में दो बार होटल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वो डर की वजह से शांत रही। तीसरे दिन दरिंदों ने गांव में उसे पकड़ लिया। उसके साथ फिर से घिनौना काम किया गया, जिसके बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन
स्कूल की छात्रा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : फ्रीपिक
विस्तार
आगरा के ट्रांस यमुना इलाके में 13 साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 2 नाबालिग सहित 6 आरोपियों के नमूने डीएनए जांच के लिए बुधवार को लिए। पुलिस आरोपियों को एसएन मेडिकल कालेज लेकर गई थी। इसके बाद चार आरोपियों को जिला जेल और दो नाबलिगों को किशोर संप्रेक्षण गृह में दाखिल किया गया।
घटना 15 मार्च को हुई थी। खंदौली क्षेत्र की कक्षा 8 की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया था। हाथरस रोड स्थित होटल ब्रदर पैलेस में दो बार घटना हुई थी। पुलिस ने एक नाबालिग सहित टिंकू गुप्ता और प्रमोद को गिरफ्तार किया था। टिंकू किशोरी को होटल में ले गया था। इसके बाद दुष्कर्म किया था।

डर की वजह से किशोरी ने परिजन को नहीं बताया। 16 मार्च को वह स्कूल से लौट रही थी। तब भी आरोपी ने होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। बाद में उसके नाबालिग मित्र और प्रमोद आ गया था। उन्होंने भी दुष्कर्म किया। धमकी देकर रात भर किशोरी को होटल में रोका था।
ये भी पढ़ें - आगरा विश्वविद्यालय के कर्मचारी से उत्पीड़न का मामला: उच्च शिक्षा मंत्री के बेटे के खिलाफ थाने में तहरीर, पुलिस ने शुरू की जांच
ये भी पढ़ें - आगरा विश्वविद्यालय के कर्मचारी से उत्पीड़न का मामला: उच्च शिक्षा मंत्री के बेटे के खिलाफ थाने में तहरीर, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन
आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद किशोरी घर जा रही थी। गांव के बाहर आरोपी हितेश, अभिषेक और एक नाबालिग ने पकड़ लिया था। जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। किशोरी ने परिजन को घटना की जानकारी दी। इस पर 18 मार्च को थाना ट्रांस यमुना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। नाबालिग किशोर संप्रेक्षण गृह, जबकि अन्य को जेल भेजा गया।
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि होटल के कमरे और पीड़िता के गांव के बाहर घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाए थे। पुलिस केस में जल्द सजा दिलाना चाहती है। इस पर आरोपियों का डीएनए कराने के लिए नमूना लिया गया है। इन्हें विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
ये भी पढ़ें - यूपी: नर्सिंग की छात्रा की फंदे पर लटकी मिली लाश, बेटी की मौत की खबर से बेसुध हुई मां...जांच में जुटी पुलिस
ये भी पढ़ें - यूपी: नर्सिंग की छात्रा की फंदे पर लटकी मिली लाश, बेटी की मौत की खबर से बेसुध हुई मां...जांच में जुटी पुलिस