फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case of harassment by Agra University employee: FIR lodged in police station against Minister's son

आगरा विवि के कर्मचारी से उत्पीड़न का मामला: मंत्री के बेटे के खिलाफ थाने में तहरीर, पुलिस ने शुरू की जांच

Thu, 16 May 2024 08:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 May 2024 08:25 AM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय के कर्मचारी ने  जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसने उच्च शिक्षा मंत्री के बेटे पर उत्पीड़न का आरोप लगाया, जिसके बाद विवि कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। विश्वविद्यालय को बंद रखा गया। 

विज्ञापन
Case of harassment by Agra University employee: FIR lodged in police station against Minister's son
उच्च शिक्षा मंत्री, उनके बेटे और पीड़ित कर्मचारी की पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कर्मचारी दिनेश कुशवाहा के आत्महत्या की कोशिश के मामले में थाना नाई की मंडी में तहरीर दी गई है। कर्मचारी की पत्नी ने तहरीर में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के पुत्र अलौकिक उपाध्याय पर मारपीट, जातिसूचक शब्द बोलने और धमकी के आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 

विश्वविद्यालय के कर्मचारी दिनेश कुशवाहा की पत्नी साक्षी ने बुधवार को थाना नाई की मंडी में तहरीर दी। आरोप लगाया कि पति वर्ष 2006 से विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं। 2 साल से उप कुलसचिव पवन कुमार पति को उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के निवास, नार्थ ईदगाह काॅलोनी में व्यक्तिगत कार्य के लिए भेज रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि मंत्री के आवास पर पति से झाड़ू-पोछा, गाड़ियों और शौचालय की सफाई कराई जा रही थी। पति के विरोध पर पवन कुमार ने उच्च शिक्षा मंत्री के दबाव में नौकरी से बर्खास्त करने की धमकी देकर चुप करा दिया। पति के रविवार को काम पर नहीं जाने के कारण सोमवार को उच्च शिक्षा मंत्री के बेटे अलौकिक उपाध्याय ने गालियां दीं। जातिसूचक शब्द बोले। लात-घूसों के साथ जूतों से पीटा। धमकी दी कि चाहे जहां शिकायत करो, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
 
विज्ञापन

यह भी कहा कि विश्वविद्यालय का कोई अधिकारी साथ नहीं देगा। जान से मारने की धमकी का भी आरोप लागया। पत्नी ने कहा है कि आत्म सम्मान पर ठेस पहुंचने के कारण पति ने सुसाइड नोट लिखने के बाद विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उन्होंने तहरीर में लिखा है कि पति को कुछ होने पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और उनके पुत्र अलौकिक उपाध्याय को जिम्मेदार होंगे। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि कर्मचारी के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए गए हैं। तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed