फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रहनुमा पर कुल्हाड़ी से किए थे 15 वार, आरोपी बोला- पांच दिन से बना रहा था हत्या का प्लान

Sun, 05 May 2019 11:25 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 05 May 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
Brutal Murder of muslim girl rahnuma murderer reach police station and told story crime news agra
रहनुमा (फाइल तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
खंदौली के पठान मोहल्ला में शनिवार शाम को रहनुमा की हत्या का मुख्य आरोपी दिलीप रविवार सुबह न्यू आगरा थाने खुद ही पहुंच गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पांच दिन से उसकी हत्या का प्लान बना रहा था। उसे बस एक मौके की तलाश थी। 
Brutal Murder of muslim girl rahnuma murderer reach police station and told story crime news agra
रहनुमा का परिवार - फोटो : अमर उजाला
जब रहनुमा पानी भरने के लिए घर से बाहर आई तो वह भी पहुंच गया। उस पर कुल्हाड़ी से एक के बाद एक 15 वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। शनिवार शाम को रहनुमा की हत्या के बाद आरोपी दिलीप भाग गया था। वह कुल्हाड़ी एक प्लाट में फेंक गया था। पुलिस को कुल्हाड़ी मिल गई थी। सुबह न्यू आगरा थाने में पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि छह साल पहले रहनुमा को उसके घर की छत पर देखा था। तभी से उससे एकतरफा प्यार करता था। मगर, उसके घरवालों ने उस पर कई मुकदमे दर्ज करा दिए थे। इस कारण जेल भी जाना पड़ा। जेल से छूटने के बाद भी उससे मिलने के प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हो सका। इस पर उसकी हत्या की योजना बनाने लगा। 
Brutal Murder of muslim girl rahnuma murderer reach police station and told story crime news agra
पुलिस से बात करता रहनुमा का परिवार - फोटो : अमर उजाला
दिलीप ने बताया कि पांच दिन पहले रहनुमा की हत्या के लिए तैयारी की। चार दिन पहले कस्बे की एक दुकान से कुल्हाड़ी 350 रुपये में खरीदकर लाया। दुकानदार से कहा कि उसे पेड़ काटने के लिए कुल्हाड़ी चाहिए। वह एक ही बार में रहनुमा को मारना चाहता था। इसके लिए कुल्हाड़ी पर धार करता रहा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Brutal Murder of muslim girl rahnuma murderer reach police station and told story crime news agra
रहनुमा का परिवार - फोटो : अमर उजाला
रहनुमा घर से अकेले बाहर नहीं आती थी। परिवार के अन्य लोग भी साथ रहते थे। इस कारण मौके की तलाश में था। शनिवार को वह पानी भरने आई तो छोटी बहन और ताऊ ही साथ थे। इस पर दिलीप कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गया। रहनुमा पर प्रहार करने से पहले उसकी बहन और ताऊ पर किए। रहनुमा पर एक के बाद एक 15 वार किए। रहनुमा की सांसें थमने के बाद ही वह मौके से भागा।
 
विज्ञापन
Brutal Murder of muslim girl rahnuma murderer reach police station and told story crime news agra
पोस्टमार्टम गृह पर रहनुमा का परिवार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पूछताछ में आरोपी दिलीप ने बताया कि वह गांव से जाने के बाद रात भर सड़क पर घूमता रहा। यमुना में कूदकर जान देने के बारे में भी सोचने लगा। बाद में परिवार को पुलिस के परेशान करने की आशंका पर रामबाग आ गया। वहां पैदल घूमता रहा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed