फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brother In Law Misdeed Widowed Sister In Law For two years In agra

विधवा भाभी का जिस्म ही नहीं भरोसा भी नोचा: दो साल तक देवर ने बनाए संबंध, पीड़िता बोली- इस वजह से सहती रही सब

Mon, 20 Nov 2023 02:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 20 Nov 2023 02:43 PM IST
सार

विधवा भाभी से प्यार और फिर शादी का वादा कर देवर ने उसके जिस्म ही नहीं भरोसे के साथ भी खिलवाड़ किया। जब बात शादी की आई तो देवर ने साफ मना कर दिया। अब वो किसी और से शादी करना चाहता है, वहीं भाभी देवर संग सात फेरे लेने की जिद पर अड़ी है।

विज्ञापन
Brother In Law Misdeed Widowed Sister In Law For two years In agra
विधवा भाभी को दिया धोखा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। भाई की मौत के बाद विधवा हुई भाभी को देवर ने अपने जाल में फंसाया। उसके संग करीब छह महीने तक शारीरिक संबंध बनाए और तीन बच्चों की परवरिश का भरोसा भी दिया, लेकिन विधवा भाभी के सपने उस समय चकनाचूर हो गए, जब देवर की बेवफाई की असली चेहरा सामने आया। देवर ने शादी करने का भरोसा दिया था, लेकिन अब वो दूसरी युवती से शादी कर रहा है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

यहां का है मामला 
मलपुरा की रहने वाली महिला ने परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत की। उसने बताया कि तीन साल पहले पति की मौत हो गई थी। उसके तीन बच्चे भी हैं। पति की मौत के बाद वो बहुत अकेली हो गई। उसे चिंता अपने बच्चों की भी है कि वो किस तरह उनकी परवरिश करेगी। इस बीच देवर ने उससे नजदीकियां बढ़ाना शुरू कर दिया। उसे भरोसा दिलाया कि वो उससे शादी करेगा। बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी भी वही उठाएगा।

ये भी पढ़ें - यूपी: 54 डेबिट कार्ड और मदद का बहाना, 10वीं पास के शातिर दिमाग का ऐसा खेल; जानकर पुलिस भी हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

बनाए शारीरिक संबंध
पीड़िता ने बताया कि देवर के झूठे शादी के वादे में आकर वो उस पर भरोसा कर बैठी। इस बीच देवर ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिए। उसे यकीन था कि देवर से उससे विवाह कर लेगा। इस वजह से उसने किसी को इस बात की भनक तक नहीं लगने दी।  

ये भी पढ़ें - Agra : शमशाबाद में रसगुल्ले को लेकर खूनी संघर्ष, महिला सहित दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल

विज्ञापन

आया असली चेहरा सामने 
पीड़िता ने बताया कि देवर अब दूसरी युवती से शादी कर रहा है। वो देवर से ही शादी करना चाहती है। उधर, देवर का कहना था कि उस पर गलत आरोप लगाया जा रहा है। भाभी उसकी शादी नहीं होने देना चाहती हैं। मामले में काउंसलंर ने दोनों पक्षों की बात सुनी। इसके बाद अगली तारीख दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed