फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra: Bloody conflict over Rasgulla in Shamshabad

Agra : शमशाबाद में रसगुल्ले को लेकर खूनी संघर्ष, महिला सहित दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल

Mon, 20 Nov 2023 01:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 20 Nov 2023 01:00 AM IST
सार

देखते ही देखते जमकर लाठी-डंडे चले और विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। मारपीट में दोनों पक्षों से एक महिला समेत 6 लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल में भेजा है।

विज्ञापन
Agra: Bloody conflict over Rasgulla in Shamshabad
रसगुल्ले की लड़ाई में घायल युवक... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना शमसाबाद क्षेत्र में देर रात्रि शादी समारोह में रसगुल्ले को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते जमकर लाठी-डंडे चले और विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। मारपीट में दोनों पक्षों से एक महिला समेत 6 लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल में भेजा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक थाना शमसाबाद कस्बे के नयावास रोड स्थित संतोषी माता के मंदिर के पास बृजभान कुशवाह के यहां शादी समारोह था। जिसकी दावत चल रही थी, दावत में दूसरा पक्ष मनोज पुत्र गौरी शंकर शर्मा अन्य तीन लोगों के साथ शामिल होने के लिए पहुंचा। आरोप है कि इसी दौरान दावत में रसगुल्ला खाने को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते गाली गलौज के बाद मारपीट की नौबत आ गई, दोनों पक्षों की ओर से लाठी डंडे चलने लगे।
विज्ञापन


झगड़े में एक पक्ष से भगवान देवी पत्नी बृजभान सिंह और योगेश पुत्र बृजभान सिंह लहूलुहान हुए हैं तो वहीं दूसरे पक्ष से मनोज, कैलाश पुत्रगण गौरी शंकर शर्मा, धर्मेंद्र पुत्र रमेश शर्मा, पवन पुत्र गौरी शंकर को गंभीर चोटें आई है। दो पक्षों में हुए संघर्ष की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




थाना अध्यक्ष शमशाबाद अनिल शर्मा ने बताया कि दावत में रसगुल्ला खाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। दोनों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है। शिकायती पत्र मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed