{"_id":"62572dee630d634f977021b4","slug":"brother-avinash-was-giving-exam-instead-of-ajit-agra-news-agr5302049177","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई अजीत की जगह अविनाश दे रहा इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई अजीत की जगह अविनाश दे रहा इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान स्वामी लीलाशाह आदर्श सिंधी इंटर कॉलेज, शाहगंज में फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया। अविनाश अपने भाई अजीत कुमार बघेल की जगह परीक्षा दे रहा था। केंद्र व्यवस्थापक की ओर से फर्जी परीक्षार्थी को शाहगंज थाने की पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया और मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
केंद्र व्यवस्थापक सत्यप्रकाश ने बताया कि फोटो का मिलान करते समय परीक्षार्थी पकड़ में आया। पूछताछ के बाद परीक्षार्थी ने अपना नाम अविनाश बताया और वह अपने भाई अजीत की जगह परीक्षा देने की बात स्वीकार की। केंद्र व्यवस्थापक को लिखकर भी दिया। केंद्र व्यवस्थापक ने पुलिस बुला ली। शाहगंज थाने में तहरीर दी। सीओ लोहामंडी अर्चना सिंह के मुताबिक केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर के आधार पर अविनाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, कोर्ट में पेश किया जाएगा।
इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान श्री मोतीलाल इंटर कॉलेज, सैंया के कक्ष संख्या 19 में एक परीक्षार्थी को नकल सामग्री के साथ पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापक ने परीक्षार्थी को नकल में बुक किया। परीक्षार्थी के खिलाफ सैंया थाने में तहरीर भी दी।
विज्ञापन
इंटरमीडिएट की अंग्रेजी की परीक्षा 5241 परीक्षार्थियों ने छोड़ी। परीक्षा में 51,132 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, परीक्षा में 45891 ने उपस्थिति दर्ज कराई। परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र आसान लगा। आरबीएस इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थी आचरण जैन ने बताया कि प्रश्न ठीक रहा। दीर्घ उत्तरीय कुछ प्रश्न कठिन लगे। सुनील बाबू ने बताया कि अच्छी तैयारी के साथ परीक्षा दी, 100 में से 80 अंक आने की उम्मीद है। जूही कुमारी ने बताया कि प्रश्नपत्र आसान रहा, 80 से ज्यादा अंक मिलने की उम्मीद है।