{"_id":"69c4c905c82cbe9cdb0e7107","slug":"broken-roads-open-manholes-and-dark-streets-trouble-residents-in-cantonment-area-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: टूटी सड़कें, खुले मेनहोल और अंधेरा, छावनी क्षेत्र में हर कदम पर खतरा; हैरान कर देगी ये तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: टूटी सड़कें, खुले मेनहोल और अंधेरा, छावनी क्षेत्र में हर कदम पर खतरा; हैरान कर देगी ये तस्वीर
Thu, 26 Mar 2026 11:19 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:19 AM IST
सार
आगरा के छावनी क्षेत्र में जर्जर सड़कें, खुले मेनहोल और खराब स्ट्रीट लाइटें लोगों के लिए खतरा बनी हुई हैं। स्थानीय निवासियों ने जल्द मरम्मत और व्यवस्था सुधारने की मांग की है, जबकि विभाग ने निरीक्षण कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
छावनी क्षेत्र में बदहाल सड़कें
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के छावनी क्षेत्र में बदहाल सड़कें और खराब स्ट्रीट लाइटें लोगों के लिए परेशानी बनी हुई हैं। वार्ड एक से लेकर आठ तक लगभग सभी इलाकों में सड़कें पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं, जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं।
लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर मेनहोल खुले पड़े हैं, जो रात के समय और भी खतरनाक हो जाते हैं। वहीं, स्ट्रीट लाइटें खराब होने के कारण अंधेरा पसरा रहता है, जिससे हादसों की आशंका और बढ़ जाती है। बीते दिनों मेनहोल और खराब सड़क के कारण हादसा भी हुआ है। इसके बावजूद छावनी परिषद सुध नहीं ले रहा न निर्माण कार्य किया जा रहा है।
निवासी विनोद ने बताया कि पानी भरने पर गड्ढे दिखाई नहीं देते। इससे गिरने का खतरा बना रहता है। लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द सड़क मरम्मत, मैनहोल ढकने और स्ट्रीट लाइट ठीक कराने की मांग की है। मनोनीत सदस्य राजेश गोयल ने बताया कि क्षेत्र का निरीक्षण कराया जा रहा है। जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, स्ट्रीट लाइटें जहां खराब पड़ी हैं उनकी शिकायत के आधार पर सही करा दिया जाता है।