{"_id":"66b4bbf2fe0b29878f0851b8","slug":"bride-came-out-crying-from-room-on-honeymoon-night-police-was-surprised-to-hear-her-story-2024-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सुहागरात पर पति ने बताई ऐसी सच्चाई...फूट-फूटकर रोई दुल्हन, इज्जत की खातिर चुप थी; अब टूट गए सपने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सुहागरात पर पति ने बताई ऐसी सच्चाई...फूट-फूटकर रोई दुल्हन, इज्जत की खातिर चुप थी; अब टूट गए सपने
Fri, 09 Aug 2024 12:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 09 Aug 2024 12:00 AM IST
सार
UP News: फिरोजाबाद के जसराना में सुहागरात पर कमरे से दुल्हन रोते हुए बाहर आई। दूल्हे ने उसे अपने बारे में जो सचा बताया वो सहन नहीं कर सकी। इज्जत का खातिर चुप रही, लेकिन ससुराल वालों ने उसका जीना ही दुश्वार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने मामले में एसएसपी से शिकायत की।
विज्ञापन
Bride
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक नई नवेली दुल्हन के सपने शादी की पहली रात को ही टूट गए। पति की हरकत के बारे में मायके वालों को सूचना दी। मायके वाले अगले दिन ही ससुराल आ गए। पीड़िता ने बताया कि पति किसी और से प्यार करता है। वो उसे स्वीकार नहीं करना चाहता है। मायके वालों ने उस वक्त तो मामले में सुलह करा दी, लेकिन इसके बाद विवाहिता का मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। एसएसपी के आदेश पर आरोपी पति और ससुराल वालों के खिलाफ पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
थाना जसराना के गांव मदनपुर निवासी युवती की शादी थाना ताजगंज आगरा के गांव बरौली अहीर निवासी शुभम के साथ हुई थी। पीड़िता ने बताया कि पिता ने शादी में 35 लाख रुपये खर्च कर धूमधाम से शादी की रस्में पूरी करने के साथ दान दहेज दिया था। वो विदा होकर पति के साथ गई, तो उसने आंखों में पति के साथ हंसी खुशी रहने के सपने संजो लिए थे, लेकिन ये सपने पहली रात को ही टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि सुहागरात पर पति उसके नजदीक तक नहीं आया। पति ने कहा कि उसकी जबरन शादी की गई है। वो किसी ओर से प्यार करता है। इसके बाद उसने अपने मोबाइल में अपनी प्रेमिका की तस्वीर भी दिखाई। पति की बात सुन पहले तो नव विवाहिता के होश उड़ गए।
इस दौरान पति ने उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। सुहागरात पर पति ने हाथ छोड़ा तो विवाहिता ये सहन नहीं कर सकी। वो आधीरात को ही कमरे से रोते हुए बाहर निकल आई। ससुराल वालों ने भी उसकी कोई बात नहीं सुनी, तो उसने मायके वालों को सचूना दी।
सूचना पर मायके वाले ससुराल आ गए। इस दौरान ससुराल पक्ष ने आश्वासन दिया कि आगे से कोई हरकत नहीं होगी। पीड़िता का आरोप है कि उसके बाद भी पति और ससुराल वालों के व्यवहार में कोई अंतर नहीं आया है।
पति के साथ सास, ननद एवं ननदोई द्वारा उसका शारीरिक एवं मानसिक शोषण किया जा रहा था। पति द्वारा दूसरी शादी करने की बात की जा रही है। इसी दौरान सास द्वारा ननद के नाम पर मकान का बैनामा करने का विरोध किया तो उसकी पिटाई लगाई गई। महिला ने पूरे मामले से अपने मायके पक्ष को अवगत कराते हुए एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की। एसएसपी के निर्देश पर थाना जसराना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।