फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bribe Of Four Hundred Rupees Take By Head Muharrir Caught In Camera At SDM Court

आगरा: एसडीएम कोर्ट में 400 रुपये रिश्वत लेते मुहर्रिर कैमरे में कैद, वीडियो वायरल होने के बाद मची खलबली

Sat, 03 Apr 2021 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 03 Apr 2021 12:09 AM IST
सार

तहसीलदार ने मांगे थे तीन लाख रुपये 
कलक्ट्रेट बार ने लगाया था भ्रष्टाचार का आरोप

विज्ञापन
Bribe Of Four Hundred Rupees Take By Head Muharrir Caught In Camera At SDM Court
रिश्वत का वीडियो हुआ वायरल - फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर

विस्तार

आगरा के एत्मादपुर एसडीएम कोर्ट में आरोपियों को राहत देने के लिए रिश्वत लेने का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो के अनुसार दो आरोपियों को जेल भेजने की जगह राहत देने के लिए मुहर्रिर ने 400 रुपये लिये। बृहस्पतिवार को वीडियो वायरल होने पर पुलिस व प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने इस मामले में एसडीएम से रिपोर्ट मांगी है, दूसरी तरफ एसपी ग्रामीण को इसकी जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन


एसडीएम कोर्ट में धारा 151 के मुकदमों की सुनवाई होती है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आपसी मारपीट व शांति भंग के दो आरोपी पकड़े। इन्हें जेल भेजने के लिए एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। वायरल हुए 2.13 मिनट के वीडियो में पेशकार सत्य प्रकाश शर्मा से आरोपी का पक्षकार रियायत मांग रहा है। बदले में पैसा देने को तैयार है। पेशकार ने कोर्ट मुहर्रिर जहांगीर आलम के पास उन्हें भेजते हुए कहा इनकी फाइल करवा दो। वीडियो में पेशकार और कोर्ट मुहर्रिर दोनों का चेहरा स्पष्ट दिखाई दे रहा है। वीडियो में कोर्ट मुहर्रिर ने 400 रुपये लेकर दोनों आरोपियों को छोड़ दिया।
विज्ञापन

आगरा: युवती का धर्म परिवर्तन कर पत्नी बनाया, फिर कर ली दूसरी शादी
विज्ञापन
विज्ञापन

कलक्ट्रेट बार ने लगाया था भ्रष्टाचार का आरोप
धारा 151 के मामलों में एसडीएम कोर्ट ही नहीं, कलक्ट्रेट में भी भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। पिछले दिनों कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने एसीएम कोर्ट में पेशकारों पर रिश्वत लेकर मुकदमे निस्तारित करने के आरोप लगाए थे। इसके बाद डीएम ने कई पेशकार हटाए। लेकिन अभी भी डीएम कोर्ट, एडीएम वित्त, एडीएम प्रशासन समेत कई कोर्ट में लंबे समय से पेशकार मलाईदार पदों पर जमे हुए हैं।
 

तहसीलदार ने मांगे थे तीन लाख रुपये 
किरावली में तहसीलदार राजू पर किसान से दाखिला खारिज मामले में तीन लाख रुपये रिश्वत मांगने के मामले में कार्रवाई हो चुकी है। तहसीलदार के विरुद्ध राजस्व परिषद में आरोप पत्र दाखिल हो चुका है।

एसपी ग्रामीण करेंगे जांच
सोशल मीडिया पर एसडीएम कोर्ट में भ्रष्टाचार का वीडियो वायरल होने के बाद यूपी पुलिस ने एसपी ग्रामीण को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। एसपी ग्रामीण को वीडियो उपलब्ध कराया गया है। 

जांच के बाद ही कुछ कहूंगी
एसडीएम प्रियंका सिंह ने कहा कि वीडियो की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

पुराना है वायरल वीडियो
इस मामले में जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो पुराना है। एसडीएम से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है। दूसरी तरफ चश्मदीदों के मुताबिक वीडियो में कैद पेशकार और कोर्ट मुहर्रिर ने वहीं कपड़े पहने हुए हैं जो वह गुरुवार को पहन कर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed