Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Braj News Bulletin: Devotion in Govardhan Brutal Murder Gunfire Bulldozer Protest and Massive Fire

यूपी: गोवर्धन में आस्था का सैलाब, एटा में पति की हत्या...आगरा में फायरिंग; ब्रज की 5 बड़ी खबरें

Tue, 10 Nov 2026 04:44 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 10 Nov 2026 04:44 PM IST
सार

ब्रज में गोवर्धन पूजा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, विदेशी श्रद्धालुओं ने भी गिरिराज महाराज के दरबार में लगाई हाजिरी। वहीं एटा में पति की बेरहमी से हत्या, आगरा में ताबड़तोड़ फायरिंग और फिरोजाबाद में बुलडोजर के सामने महिलाओं का हंगामा सुर्खियों में रहा।
 

विज्ञापन
Braj News Bulletin: Devotion in Govardhan Brutal Murder Gunfire Bulldozer Protest and Massive Fire
ब्रज की खबरें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रज क्षेत्र में मंगलवार को कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आए हैं, जिनमें धार्मिक उत्सवों से लेकर अपराध और दुर्घटनाएं शामिल हैं। मथुरा में गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया, जिसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वहीं, एटा में प्रेम प्रसंग के विवाद में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में रंगबाजों ने दो घरों पर फायरिंग कर दहशत फैलाई। फिरोजाबाद में महिलाओं ने बुलडोजर के आगे लेटकर जमीन खाली कराने की कार्रवाई को रोक दिया। मैनपुरी में शॉर्ट सर्किट से सराफे की दुकान में आग लगने से लाखों के गहने और नकदी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

 
Trending Videos

1- कान्हा की नगरी मथुरा में गोवर्धन पूजा: सिर पर प्रसाद की टोकरी, विदेशी श्रद्धालु भी लगा रहे हाजिरी; VIDEO
मथुरा में गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर गिरिराज धाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। देश के कोने-कोने से ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोवर्धन पहुंच रहे हैं। भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थली में गिरिराज महाराज के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं...यहां पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

2- यूपी में एक और पति का कत्ल: पहले चाकू से वार, फिर पत्थर से कुचला सिर; पत्नी और रिश्तेदार पर शक
एटा के पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव भदवास  निवासी रामसेवक प्रजापति (38) की प्रेम प्रसंग के विवाद में बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव सोमवार को घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर क्षत-विक्षत हालत में मिला। हत्यारों ने ईंट-पत्थर से सिर कुचलने के साथ ही चाकू से भी कई वार किए। मृतक के गले में पहनी चेन से गला कसने और गर्दन काटने के निशान भी मिले हैं। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया...यहां पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन

3- आगरा न्यूज: ट्रांस यमुना में रंगबाजों का आतंक, दो घरों पर ताबड़तोड़ फायरिंग; धमकी का ऑडियो वायरल
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के नगला मोहनलाल में रंगबाजों का आतंक सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। बताया गया है कि आरोपियों ने पहले फोन पर किसी से बातचीत की, इसके बाद घरों के बाहर पहुंचकर गोलियां बरसाईं। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। घटना से जुड़े आरोपियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं...यहां पढ़ें पूरी खबर

 

4- महिलाओं ने रोक दिया बुलडोजर: बच्चों को सीने से लगाया और सड़क पर लेट गईं, पुलिस के छूट गए पसीने; देखें वीडियो
फिरोजाबाद में शिकोहाबाद में तहसील तिराहे के पास स्थित गिहार बस्ती में न्यायालय के आदेश पर जमीन खाली कराने पहुंची पुलिस और अमीन को महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। महिलाएं बच्चों को लेकर बुलडोजर के आगे लेट गईं और जबरन हटाने पर आत्मदाह की चेतावनी दी। पुलिस ने 10 दिन की मोहलत देकर कार्रवाई टाल दी...यहां पढ़ें पूरी खबर

 

5- मैनपुरी: शॉर्ट सर्किट से सराफे की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों के गहने नष्ट; नकदी जलकर हुई राख
मैनपुरी के करहल कस्बे सुभाष गेट के अंदर गुलाब बजरिया बाली  गली में सोमवार रात शॉर्ट सर्किट से सराफे की दुकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया...यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed