फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   UP Karhal Bypoll Result Akhilesh Yadav's stronghold Karhal Tej Pratap Yadav vs Anujesh Yadav

UP Karhal Bypoll Result: अखिलेश यादव के गढ़ करहल में किसके सिर सजेगा का ताज, इतने बजे आ जाएगा परिणाम

Sat, 23 Nov 2024 06:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Nov 2024 06:20 AM IST
सार

अखिलेश यादव के गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी के करहल में जीत का ताज किसके सिर सजेगा, इसका परिणाम आज आ जाएगा। यहां दो यादवों के बीच चुनावी जंग में मुकाबला रोमांचक माना जा रहा है।
 

विज्ञापन
UP Karhal Bypoll Result Akhilesh Yadav's stronghold Karhal Tej Pratap Yadav vs Anujesh Yadav
करहल उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करहल का ताज किसके सिर सजेगा इसका फैसला आज हो जाएगा। नवीन मंडी में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। दोपहर तक ये साफ हो जाएगा कि आखिर जीत का सेहरा किसके सिर सजेगा और किसे हार से ही संतोष करना पड़ेगा।
विज्ञापन


इसलिए अहम है ये विधानसभा
उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर उप चुनाव हुए, लेकिन इसमें सबसे हॉट सीट करहल ही बनी हुई थी। उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश की नजरें इस सीट पर है। दरअसल सपा की बादशाहत वाली ये सीट इसलिए अहम है क्योंकि यहां से अखिलेश यादव विधायक थे। उनके इस्तीफे के बाद ही यहां उप चुनाव हो रहा है। सपा, बसपा और भाजपा समेत कुल 7 प्रत्याशी करहल सीट पर मैदान में थे। सपा से जहां मुलायम सिंह यादव के पौत्र और अखिलेश यादव के भतीजे तेजप्रताप यादव ने चुनाव लड़ा तो वहीं उन्हें उनके फूफा अनुजेश सिंह भाजपा से चुनौती दे रहे थे। बसपा से अवनीश शाक्य भी इस सियासी दंगल को जीतने के लिए दांव पेच लगाते रहे।
विज्ञापन


आठ बजे शुरू होगी मतगणना
20 नवंबर को मतदान के बाद सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई थी। ये ईवीएम नवीन मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी हैं। अब शनिवार को मतगणना के साथ इन ईवीएम में कैद प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला भी बाहर आ जाएगा। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई। दोपहर दो बजे तक ये साफ हो जाएगा कि आखिर करहल का ताज किसके सिर पर होगा और किसे सियासत के इस दंगल में मात खानी पड़ेगी। राजनीतिक दल और जनता को भी फैसला का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ी टक्कर के चलते दुविधा में हैं लोग
यादव बहुल करहल सीट पर हवा सपा के हक में ही रही है, लेकिन भाजपा ने इस बार सैफई परिवार के ही सगे संबंधी और यादव समाज से ही आने वाले अनुजेश सिंह को चुनाव लड़ाकर ट्रंप कार्ड खेल दिया। अनुजेश के सहारे यादव वोट में सेंधमारी के लिए भाजपा ने भरसक प्रयास किया। रुझान के अनुसार अनुजेश काफी हद तक इसमें कामयाब भी रहे। ऐसे में सपा और भाजपा दोनों में कांटे का मुकाबला रहा। यही कारण है कि लोग ये फैसला नहीं कर पा रहे हैं आखिर जीत किसकी होगी। इसी कारण उन्हें मतगणना का बेसब्री से इंतजार है।

इन प्रत्याशियों ने लड़ा चुनाव
-अनुजेश सिंह, भाजपा
-तेजप्रताप सिंह, सपा
-अवनीश कुमार, बसपा
-सुनील मिश्रा, सर्व समाज जनता पार्टी
-प्रदीप, आजाद समाज पार्टी कांशीराम
-विवेक यादव, सर्वजन सुखाय पार्टी
-सचिन कुमार, निर्दलीय
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed