फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   boyfriend kills girlfriend crushed by car in Agra

खुलासा: प्रेमिका को कार से कुचलकर मारा डाला, फिर पति बनकर ले गया लाश, कर दिया अंतिम संस्कार

Mon, 03 Oct 2022 11:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Oct 2022 11:48 PM IST
सार

आगरा में मंडी समिति के पास 26 सितंबर को फिरोजाबाद की नर्स घायल अवस्था में मिली थी। अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। नर्स को उसके प्रेमी ने कार से कुचला था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
boyfriend kills girlfriend crushed by car in Agra
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के यमुनापार स्थित मंडी समिति के पास 26 सितंबर की रात को घायल अवस्था में मिली नर्स की मौत सड़क हादसे में नहीं हुई थी। प्रेमी ने दूसरे युवकों से बात करने के शक में उसे बहाने से बुलाकर बोलेरो गाड़ी से कुचल दिया था। बाद में खुद को नर्स का पति बताकर पुलिस से शव सुपुर्दगी में लेकर अंतिम संस्कार भी कर डाला। युवती के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने वीडियो फुटेज की जांच कर घटना का खुलासा किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन

 
सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा ने बताया कि सिरसागंज (फिरोजाबाद) की विनीता पुत्री नवीन चंद्र हरीपर्वत स्थित दिल्ली गेट स्थित एक निजी अस्पताल में नर्स थी। वह नुनिहाई में किराये पर रहती थी। यहीं दूसरे अस्पताल में काम करने वाले फिरोजाबाद के नगला मोहन निवासी विजय यादव से विनीता की दोस्ती थी। उसके यहां आना-जाना था। 
विज्ञापन


धोखाधड़ी: भाजयुमो नेता दिव्या चौहान समेत पांच आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दी दबिश, यह है पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


विनीता लहूलुहान हालत में 26 सितंबर को मंडी समिति शराब ठेके के पास घायल मिली थी। कुछ ही देर बाद अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने सड़क हादसा माना था। नर्स के पिता ने विजय पर हत्या का शक जताया। पुलिस ने छानबीन की तो आरोप में सच्चाई नजर आई। 

शादी का दबाव बना रही थी विनीता 

पूछताछ में विजय ने बताया कि विनीता शादी का दबाव बना रही थी। उसे शक था कि विनीता अन्य लड़कों से मोबाइल पर बातें करती है। इस पर उसने विनीता की हत्या की साजिश रची। हत्या हादसा लगे, इसके लिए अपने दोस्त अंशुल को उसकी बोलेरो के साथ 26 सितंबर को आगरा बुलाया। विनीता को फोन कर मंडी समिति शराब ठेके पास बुलाने के बाद दोनों उसे कुचलकर भाग गए। सीओ के अनुसार दूसरे आरोपी अंशुल की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचा था विजय

विनीता को कार से कुचलने के बाद विजय थाने पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचा था। पुलिस को बताया था कि वह कई घंटे से अपने कमरे पर नहीं आई है। अगले दिन थाने पहुंच खुद को विनीता का पति बताकर शव अपनी सुपुर्दगी में लेकर अंतिम संस्कार किया। 

पुलिस ने कॉल डिटेल चेक की तो विनीता से विजय की लगातार बात हुई थी। सीसीटीवी कैमरों को चेक करने पर विनीता को टक्कर मारकर भागने वाली बोलेरो गाड़ी के फुटेज भी पुलिस को मिल गए। गाड़ी और विजय की लोकेशन एक ही दिशा में थी, जिससे पुलिस को सुराग मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed