{"_id":"67e2279c9c39231b2201b3c0","slug":"bones-taken-out-from-burning-pyre-questions-raised-on-death-of-married-woman-2025-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सुलगी चिता से निकली गईं हडि्डयां...विवाहिता की मौत पर सवाल, घर में मिलीं टूटी हुई चूड़ियां; जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सुलगी चिता से निकली गईं हडि्डयां...विवाहिता की मौत पर सवाल, घर में मिलीं टूटी हुई चूड़ियां; जांच जारी
Tue, 25 Mar 2025 09:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 25 Mar 2025 09:18 AM IST
सार
आगरा में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मायके वाले पुलिस लेकर जब तक पहुंचे, तब तक ससुराल वाले अंतिम संस्कार कर चुके थे। पुलिस ने सुलगती चिता से कुछ हडि्डयां निकालीं। वहीं जब पुलिस घर पहुंची, तो वहां टूटी हुई चूड़ियां मिलीं।
विज्ञापन
श्मशान सुलगती मिली चिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना ताजगंज के गांव श्यामो में सोमवार को एक विवाहिता की मौत हुई। ससुरालीजन ने अंतिम संस्कार कर दिया। पता चलने पर मायके पक्ष ने ससुराल पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने सुलग रही चिता से हड्डियां निकलवाईं। पति को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
2018 में हुई थी शादी
एसीपी ताजगंज सैयद अरीब अहमद ने बताया कि काजल (26) की शादी श्यामो निवासी सोमदत्त के साथ वर्ष 2018 में हुई थी। दो बेटे छह और चार साल के हैं। पति पेंटिंग का काम करता है। सोमवार की सुबह काजल की मौत हो गई। काजल का मायका धौलपुर (राजस्थान) में है। आसपास के लोगों से मायके वालों को काजल की मौत की सूचना मिली। मायके वाले पहुंचे तब तक अंतिम संस्कार हो चुका था।
ये भी पढ़ें - UP: अधिवक्ता की पत्नी हो गई लापता, आश्रम से दीक्षा लेने गई थी फर्रुखाबाद; अब तक नहीं लगा सुराग

पुलिस गांव के श्मशान पहुंची। चिता सुलग रही थी। शव जल चुका था। चिता से कुछ हड्डियां निकलवाईं। घर में विवाहिता की टूटी चूड़ियां मिलीं। पुलिस ने पुलिस को बताया कि पत्नी ने फंदे से लटककर जान दी है। पुलिस केस नहीं बने इसलिए जल्दी अंतिम संस्कार कर दिया। एसीपी ने बताया कि ससुरालीजन के विरुद्ध दहेज हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में केस दर्ज किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जाएगी।
ये भी पढ़ें - रूफ टॉप पर छापा: पुलिस ने ऐसे हाल में पकड़े अमीर घरों के 10 युवक-युवतियां, घरवाले शर्म से हुए पानी-पानी