फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Roof top raid: Police caught 10 young men and girl from rich families in such condition that families ashamed

रूफ टॉप पर छापा: पुलिस ने ऐसे हाल में पकड़े अमीर घरों के 10 युवक-युवतियां, घरवाले शर्म से हुए पानी-पानी

Mon, 24 Mar 2025 09:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Mar 2025 09:22 AM IST
सार

आगरा पुलिस ने मॉलिक्यूल रूफ टॉप पर छापा मारा। यहां अमीर घरों के युवक और युवतियां पार्टी के नाम पर नशेबाजी करते मिले। पुलिस ने इनको दबोच लिया। घरवालों को जब अपने बच्चों की इस करतूत के बारे में पता चला तो शर्म से आंखें झुक गईं। 
 

विज्ञापन
Roof top raid: Police caught 10 young men and girl from rich families in such condition that families ashamed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद रोड और ताजनगरी (ताजगंज) में होटल, रूफ टॉप रेस्तरां में भी नशे की पार्टी चल रही है। शनिवार देर रात पुलिस ने मॉलिक्यूल एयरबार रूफ टॉप में छापा मारा। काफी संख्या में रईस परिवारों के युवक-युवतियां नशे में पार्टी मना रहे थे। हुक्के और पाइप भी बरामद किए। पुलिस ने मैनेजर सहित 10 कर्मचारियों को पकड़ा। रविवार सुबह सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया। ऐसी कार्रवाई से पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड के निर्देश पर फतेहाबाद रोड और ताजगंज में अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। अब तक 8 हुक्का बार बंद कराए जा चुके हैं। आरोप है कि नामी गिरामी पर दिखावे की कार्रवाई और छुटभैयों पर पुलिस शिकंजा कस रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: गर्भवती भूल से भी न करें ये छह गलतियां...प्री-मेच्योर डिलीवरी का खतरा, इसलिए बच्चों में मिल रहे ये रोग
विज्ञापन
विज्ञापन



 

पुलिस ने बताया कि रात 12:30 बजे के बाद हुक्का बार संचालित होने की सूचना पर मॉलिक्यूल रूफ टॉप रेस्तरां में छापा मारा गया। युवक-युवतियों से 10 हुक्के बरामद किए। नशा करने वाले पाइप भी मिले। देर रात हुक्का बार में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां नशे में पार्टी मना रहे थे। कई अधिकारी और नेताओं के परिवारों से जुड़े थे।

 

पुलिस ने मैनेजर सुमित, कर्मचारी अंकित, अरुण, योगेश, प्रवीन, आदित्य कुमार, राजा, सतीश, अर्जुन और आकाश को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि रेस्तरां में हुक्का प्रतिबंधित है। आरोपियों के विरुद्ध शांतिभंग करने और बीमारी फैलाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें -  UP: जिस बुजुर्ग की फावड़े से प्रहार कर हुई हत्या...उसकी अंत्येष्टि पर भी विवाद, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप


 

पुलिस ने की दिखावे की कार्रवाई
ताजनगरी फेज दो में लंबे समय से मॉलिक्यूल एयरबार रूफटॉप रेस्तरां संचालित किया जा रहा है। ताजगंज पुलिस को संचालक का नाम तक नहीं मालूम। केस भी कर्मचारियों पर हुआ। एसीपी सैयद अरीब अहमद से पूछा गया तो उनका कहना था कि संचालक के बारे में पता किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें -  UP: बांग्लादेश के साथ ये 10 राज्य, जहां फैला है दवा माफिया का कारोबार; जेल से रिहा होने का बाद भी नहीं माना


 

पूर्व में भी हैं शिकायतें
मॉलिक्यूल रूफटॉप पहले से भी बदनाम रहा है। इसके पहले तेज आवाज में डीजे चलाने की शिकायतें लोग कर चुके हैं। एक बार इसमें झगड़ा भी हुआ था। बाउंसरों ने ग्राहकों की पिटाई की थी। इसमें नशेबाजी कराने की शिकायत भी आ चुकी हैं मगर पुलिस हर बार शिकायतों को टाल देती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed