{"_id":"669b76b02113860fe909cfa7","slug":"body-of-missing-commission-agent-found-in-shivtal-kund-friend-accused-of-murder-2024-07-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: शिवताल कुंड में मिला लापता आढ़ती का शव, दोस्त पर हत्या का आरोप; आढ़तियों ने मंडी बंद रखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: शिवताल कुंड में मिला लापता आढ़ती का शव, दोस्त पर हत्या का आरोप; आढ़तियों ने मंडी बंद रखी
Sat, 20 Jul 2024 02:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 20 Jul 2024 02:04 PM IST
सार
मथुरा में लापता आढ़ती का शव शुक्रवार शाम को शिवताल कुंड में मिला। वो बृहस्पतिवार को गायब हुए थे। उसके बाद कोई जानकारी नहीं मिली थी। मृतक के भाई ने दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
आढ़ती का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए आढ़ती योगेंद्र कुमार गर्ग का शव शुक्रवार शाम को गुरुनानक नगर स्थित शिवताल कुंड में मिला। उनका शव मिलते ही व्यापारी वर्ग में आक्रोश फैल गया। इससे पहले दिनभर मंडी को आढ़तियों ने बंद रखा। शव मिलने के बाद उन्होंने पुलिस पर जल्द खुलासे का जोर दिया है। मृतक के छोटे भाई ने योगेंद्र के दोस्त पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के कृष्णानगर स्थित बैंक काॅलोनी में रहने वाले 52 वर्षीय योगेंद्र कुमार गर्ग की कृषि उत्पादन मंडी समिति में आढ़त है। वह बृहस्पतिवार दोपहर आढ़त से अपने बचपन के दोस्त विजय अग्रवाल निवासी गुरु नानक नगर के पास पहुंचे। वहां से रात लगभग नौ बजे करीब श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भजन सुनने की बात कहकर निकले थे। इससे पूर्व अपनी पत्नी रिचा गर्ग को भी फोन कर बताया कि उनके लिए खाना न बनाएं। देर रात तक घर वापस नहीं पहुंचने पर परिवार वालों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी पर रात में कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस पर परिवार ने आढ़तियों को जानकारी दी। सुबह सभी आढ़ती एकत्रित होकर शहर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल की। एसपी सिटी डा. अरविंद कुमार, सीओ सिटी प्रवीण मलिक, इंस्पेक्टर कोतवाली रवि त्यागी, स्वाट प्रभारी अभय शर्मा की टीम तलाश में जुट गई। उन्होंने योगेंद्र के दोस्त विजय अग्रवाल को भी पूछताछ के लिए कोतवाली बुला लिया।
इसी दौरान शिवताल कुंड के पास स्कूटी खड़ी मिली। उसका लॉक लगा हुआ था। पुलिस ने शिवताल कुंड में गोताखोर और फायर ब्रिगेड की टीम को उतारा तो योगेंद्र का शव बरामद हो गया। एसपी सिटी डा. अरविंद कुमार ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता लगेगा कि उनकी हत्या हुई है या डूबने से मौत हुई है।