{"_id":"66bba911f01942431000a144","slug":"board-installed-to-remove-encroachment-from-municipal-land-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-119483-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पालिका की भूमि से कब्जा हटवाकर लगाया बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पालिका की भूमि से कब्जा हटवाकर लगाया बोर्ड
Wed, 14 Aug 2024 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 14 Aug 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। बिलराम गेट बाजार में अधिशासी अभियंता विद्युत कार्यालय के समीप पालिका की संपत्ति पर अवैध कब्जा किए जाने की सूचना पर पालिका की टीम पहुंच गई। टीम ने संपत्ति को कब्जे में लेकर पालिका का बोर्ड चस्पा किया है।
बिलराम गेट बाजार में पालिका की संपत्ति है, इसमें पालिका का नलकूप भी लगा है और समीप ही कुछ जगह खाली है। मंगलवार को कुछ लोग खाली भूमि पर कब्जा करने लगे। जानकारी पालिका अध्यक्ष मीना माहेश्वरी को मिली। पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर पालिका की टीम जेसीबी लेकर पहुंची। पालिका की भूमि पर कब्जा कर रखे गए खोखे आदि हटवा कर भूमि को कब्जा मुक्त कराया। पालिकाध्यक्ष मीना माहेश्वरी ने बताया कि यह जमीन पालिका की है। इसे कब्जा मुक्त कराया गया है, पालिका का बोर्ड चस्पा कर दिया है।