फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Block public health units will be built at five CHCs of the district

Agra News: जिले के पांच सीएचसी पर बनेंगी ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट

Tue, 26 Nov 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 26 Nov 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Block public health units will be built at five CHCs of the district
कासगंज। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में अब देहात क्षेत्र में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट बनाए जा रहे हैं। इससे पैथोलॉजी व प्रयोगशाला एक ही छत के नीचे आ जाएंगी।
विज्ञापन

जिले के पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर यह ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण कराए जाने की योजना को स्वीकृति मिल गई है। इसके तहत यहां पैथलॉजी के साथ प्रयोगशाला बनाई जाएगी। यहीं पर मरीजों की रक्त की जांच होने के बाद उन्हें रिपोर्ट मिल जाएगी। अभी तक मरीज को एक कमरे में रक्त की जांच कराने जाना पड़ता था। जबकि अन्य दूसरे कमरे में जाकर उन्हें अपनी जांच रिपोर्ट लेनी पड़ती थी, लेकिन अब ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण होने से उन्हें जांच व रिपोर्ट मिलने की सुविधा एक ही छत के नीचे मिलेगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी इसकी निगरानी करेंगे कि मरीजों को इसका लाभ मिल रहा है अथवा नहीं।
विज्ञापन



यहां होगा ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण
जिले के पांच ब्लॉक के सीएचसी को ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के निर्माण के लिए चयनित किया गया है। इनमें कासगंज सीएचसी अशोक नगर, गंजडुंडवारा, पटियाली, सिढ़पुरा और अमांपुर को शामिल किया गया है। यूनिट निर्माण के लिए परिसर का चयन पहले ही कर लिया गया है। एक यूनिट के निर्माण में करीब 40 लाख रुपये की लागत आएगी। शासन से इसका बजट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





अभी तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच व रिपोर्ट के लिए मरीज को अलग-अलग जाना पड़ता था लेकिन हेल्थ यूनिट के निर्माण के बाद मरीज को एक ही छत के नीचे सुविधा मिल सकेगी। - डॉ. राजीव अग्रवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed