फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bladder cancer and stone cases are increasing among youth

UP: 30 फीसदी युवाओं में पथरी और बढ़ रहा मूत्राशय का कैंसर, चिकित्सकों ने जताई चिंता; छोड़ दें ये बुरी आदत

Sun, 01 Mar 2026 10:40 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 01 Mar 2026 10:40 AM IST
सार

जीवनशैली खराब होने से लोगों में किडनी रोग की समस्या तेजी से बढ़ी है। घंटों बैठने से किडनी पर असर पड़ता है। मोटापा भी बढ़ता है, इससे रक्तचाप बढ़ने लगता है। बाजार के भोजन और फास्ट फूड से भी किडनी-लिवर की दिक्कत बढ़ी मिल रही है।

विज्ञापन
Bladder cancer and stone cases are increasing among youth
कार्यशाला का शुभारंभ करते अतिथि। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

तंबाकू-धूम्रपान और शराब से युवाओं में पथरी और मूत्राशय में कैंसर बन रहा है। 30-45 साल की उम्र के सबसे ज्यादा मरीज हैं। उत्तर प्रदेश यूरोलॉजिकल एसोसिएशन की फतेहाबाद रोड स्थित होटल में यूरोलॉजी की कार्यशाला में विशेषज्ञों ने जानकारी दी।
विज्ञापन


वाराणसी के डॉ. समीर त्रिवेदी ने कहा कि लंबे समय तक बैठे रहने, कम पानी पीने के साथ तंबाकू, एल्कोहल और धूम्रपान करने से युवाओं में पथरी बन रही है। 30 फीसदी में ये दिक्कत मिल रही है। 5-8 फीसदी मरीजों में एक से अधिक पथरी पाई जा रही है। कम आकार की पथरी कई बार मूत्र के जरिये से निकल जाती हैं। बड़ी पथरी में सर्जरी कराने की जरूरत पड़ रही है। पथरी के हर चौथे-पांचवें मरीज की सर्जरी हो रही है। उन्होंने कहा कि तंबाकू-धूम्रपान से मूत्राशय में संक्रमण बन रहा है, जिससे कैंसर हो रहा है। फास्ट फूड-डिब्बा बंद भोजन करने वालों में ये खतरा तीन गुना अधिक है। दो से तीन फीसदी में मूत्राशय का कैंसर मिल रहा है। 
विज्ञापन


 

डॉ. मधुसूदन अग्रवाल ने कहा कि पथरी, एपेंडिक्स समेत अन्य परेशानियों में रोबोटिक सर्जरी की जा रही है। आयोजन अध्यक्ष डॉ. विजय बोरा ने बताया कि आर्टिफिशयल इंटेलीजेंसी से यूरोलॉजी की बीमारियां आसानी से चिह्नित की जा रही है। यूरोलॉजिकल सोसाइटी आफ इंडिया के अध्ययक्ष डॉ. केशवमूर्ति रामैया, डॉ. अनूप कुमार, डॉ. दिलीप मिश्रा, डॉ. अनुराग यादव, डॉ. पवन जिंदल आदि मौजूद रहे।

 

घंटों बैठकर कार्य करने से किडनी में सूजन
एसजीपीजीआई के डॉ. संजय सुरेका ने बताया कि जीवनशैली खराब होने से लोगों में किडनी रोग की समस्या तेजी से बढ़ी है। घंटों बैठने से किडनी पर असर पड़ता है। मोटापा भी बढ़ता है, इससे रक्तचाप बढ़ने लगता है। बाजार के भोजन और फास्ट फूड से भी किडनी-लिवर की दिक्कत बढ़ी मिल रही है। खासतौर से कामकाजी युवाओं में ये परेशानी अधिक मिल रही है।

 
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान:
- रोजाना तीन लीटर पानी जरूर पीएं।
- पैदल चलें, नियमित व्यायाम करें।
- 45 मिनट बैठने के बाद 5-10 मिनट टहलें
- तंबाकू-धूम्रपान, शराब और फास्ट फूड से बचें।

ये भी पढ़ें-Holi 2026 : 2 या 3 मार्च, कब होगा हालिका दहन? ज्योतिषाचार्य ने दूर की उलझन; इस दिन खेली जाएगी रंगों की होली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed