फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Holi dahan kab hai 2026 Auspicious time and method of Holika Dahan

Holi 2026 : 2 या 3 मार्च, कब होगा हालिका दहन? ज्योतिषाचार्य ने दूर की उलझन; इस दिन खेली जाएगी रंगों की होली

Sun, 01 Mar 2026 04:26 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 01 Mar 2026 04:26 AM IST
सार

होली के त्योहार को लेकर इस बार लोगों के मन में भ्रम की स्थिति है। चंद्रग्रहण के चलते लोग होलिका दहन से लेकर रंगों की होली की तिथि को लेकर असमंजस हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य ने ये उलझन दूर की है।

विज्ञापन
Holi dahan kab hai 2026 Auspicious time and method of Holika Dahan
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

होलिका दहन की तिथि पर लोगों में भ्रम की स्थिति है। 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण भी पड़ रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि सोमवार 2 मार्च को सायं 5:57 बजे समाप्त होगी, इसके बाद पूर्णिमा तिथि का आरंभ प्रदोष काल में होगा। शास्त्रसम्मत निर्णय के अनुसार 2 मार्च को शाम 6:15 से रात 8:47 बजे तक प्रदोष काल में होलिका दहन करना शुभ और श्रेष्ठ रहेगा।
विज्ञापन


पंडित सुभाष शास्त्री ने बताया कि 3 मार्च को पूर्णिमा तिथि प्रदोष काल से पूर्व ही समाप्त हो रही है। उस दिन चंद्रग्रहण भी निर्धारित है। 3 मार्च को चंद्रग्रहण का सूतक प्रातः 6:20 बजे से प्रारंभ होगा। ग्रहण का स्पर्श दोपहर 3:20 बजे, जबकि सायं 6:47 बजे मोक्ष होगा। सूतक काल में मंदिरों के पट बंद रहेंगे और पूजा-पाठ, मूर्ति स्पर्श, भोजन बनाना व ग्रहण करना वर्जित रहेगा। बालक, वृद्ध और रोगग्रस्त व्यक्तियों के लिए शास्त्रों में नियमों में शिथिलता का प्रावधान है। 
विज्ञापन


 

इसलिए रंगों से होली 4 मार्च को खेली जाएगी। ज्योतिषाचार्य डॉ. पूनम वार्ष्णेय ने बताया कि इस बार होली पर दुर्लभ खगोलीय संयोग देखने को मिलेगा। 2 मार्च की शाम 5:56 के उपरांत पूर्णिमा तिथि प्रारंभ हो रही है। 3 मार्च को चंद्र ग्रहण होगा। चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पूर्व से सूतक प्रारंभ होते है। होलिका दहन पूर्णिमा तिथि में ही किया जाता है। सागर पंचांग के अनुसार 2 मार्च को ही होलिका दहन करना शुभ रहेगा।
 
विज्ञापन

4 को खेली जाएगी होली
ज्योतिषाचार्य अनीता पाराशर ने बताया कि होलिका दहन 2 मार्च सोमवार को शाम 6:22 बजे से रात 8:53 बजे तक शुभ मुहूर्त में किया जाएगा। 3 मार्च को चंद्रग्रहण और सूतक काल होने के कारण इस दिन होली खेलना संभव नहीं होगा। चंद्रग्रहण का सूतक काल 3 मार्च को प्रात 6:20 बजे से शाम 6:40 बजे तक रहेगा। ग्रहण और सूतक के कारण इस दिन होली खेलना वर्जित रहेगा इसलिए 4 मार्च बुधवार को होली खेली जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed